फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   plantation

डीएम ने थामा फावड़ा, एसपी ने लगाए पौधे

Sat, 22 Jun 2019 11:07 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
plantation
गांव ईकरी के तालाब की खोदाई करते डीएम पीके उपाध्याय। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रशासन द्वारा पहल की गई। पूरा प्रशासनिक अमला गांव ईकरी में पहुंचा। यहां डीएम प्रमोद कुमार उपाध्याय ने तालाब की खोदाई के लिए फावड़ा उठाया तो वहीं एसपी ने पौधे रोपे। अन्य अधिकारियों ने भी श्रमदान किया। जिलाधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने फावड़े से मिट्टी खोदकर तालाब की खोदाई शुरू की। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अजय शंकर राय, मुख्य विकास अधिकारी कपिल सिंह समेत अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने भी श्रमदान किया।
विज्ञापन

तालाब की खोदाई के बाद उसकी मेड़बंदी कराई गई। इसके साथ ही पौधरोपण भी किया गया। डीएम ने कहा कि जल का अत्यधिक दोहन एक दिन हमें दोराहे पर लाकर खड़ा कर देगा। तब न पीने के लिए पानी होगा और न ही अन्य किसी काम के लिए। इसलिए अभी भी समय है, सभी लोग जाग जाएं और जल संरक्षण के लिए पहल करें। उन्होंने कहा कि बारिश से पहले जल को एकत्रित करने के लिए सभी प्रबंध कर लें।
विज्ञापन

इसके बाद जिलाधिकारी ने चौपाल लगाकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने योजनाओं के लाभार्थियों से भी बात कर हकीकत जानी। समीक्षा के दौरान पाया कि गांव में मनरेगा के तहत 6:23 लाख के कार्य कराए गए हैं। स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत गांव में कुल 203 शौचालयों का निर्माण भी हुआ है। चौपाल के दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के 31 लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed