फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Plant more and more plants for environmental balance

Agra News: पर्यावरण संतुलन के लिए लगाएं अधिक से अधिक पौधे

Fri, 28 Jul 2023 05:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 28 Jul 2023 05:16 PM IST
विज्ञापन
Plant more and more plants for environmental balance
पर्यावरण संतुलन के लिए लगाएं अधिक से अधिक पौधे
विज्ञापन

- कॉलेज परिसर में लगाए पौधे, निकाली जागरुकता रैली

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। कुंवर रामचंद्र सिंह लाल सिंह कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने शुक्रवार को वन महोत्सव मनाया। स्वयं सेविकाओं ने पेड़ लगाओ पेड़ बचाओ का संदेश दिया। प्रधानाचार्य प्रभा कुमारी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की जरूरत है।

प्रधानाचार्य प्रभा कुमारी के निर्देश में कॉलेज की एनएसएस इकाई की छात्राओं ने कॉलेज परिसर में पौधे लगाए। छात्राओं ने लगाए गए पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी उठाने की शपथ ली। शिक्षिका सुनीता मौर्य ने छात्राओं को पर्यावरण रक्षा के संबंध में जानकारी दी। एकता सिंह ने कहा कि पौधों की अंधाधुंध कटाई के कारण पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है। इसके लिए हम सभी जिम्मेदार हैं। संतोषी ने कहा कि हम सब मिलकर पर्यावरण रक्षा के लिए सहयोग करें अधिक से अधिक पौधे लगाएं। छात्र-छात्राओं ने जागरुकता के तहत दीवारों पर स्लोगन भी लिखे।
विज्ञापन


विद्यालय परिसर में अमरूद, कनेर, नींबू आदि के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम अधिकारी प्रियंका ने पार्क में आम का पौधा लगाकर हरित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य पूरा करने में जिम्मेदारी निभाते हुए भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed