फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Plan sought for flood protection

Agra News: बाढ़ से बचाव केके लिए मांगी योजना

Tue, 14 May 2024 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 14 May 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Plan sought for flood protection
कासगंज। जिलाधिकारी सुधा वर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिले में हर वर्ष आने वाली बाढ़ की स्थिति को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैठक में आए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बाढ़ रोधी कार्य योजना एक सप्ताह में देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्य योजना पुरानी स्थिति की समीक्षा करते हुए तैयार की जाए। जिससे बाढ़ के दौरान राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें नहीं हों। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए किए कि वे बाढ़ रोधी कार्यों को समय से पूरा करा लें। जिलाधिकारी ने बैठक में सिंचाई, चिकित्सा, पशु चिकित्सा, कृषि, नलकूप, विद्युत, आपूर्ति विभाग, लोक निर्माण सहित 17 विभागों के अधिकारियों को बुलाया था। जिनके बीच बाढ़ से जुड़े प्रारंभिक कार्यों के बारे में विचार विमर्श किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी बाढ़ रोधी प्रबंधों को पहले से पूरा कर लिया जाए। कार्य मानकों के अनुरूप किए जाएं। सभी आवश्यक तैयारियां कर लें। बरौना तटबंध का निर्माण सही तरीके से कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंचायतीराज विभाग नाले, नालियों की सफाई कराए। कहीं भी जलभराव की समस्या उत्पन्न नहीं हो। पानी निकासी आसानी से होती रहे। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाओं के प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही क्लोरीन टेबलेट, मेडिकल किट आदि के बारे में निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि तटबंधों की सुरक्षा निरंतर की जाए। बाढ़ चौकी बनाने के लिए स्थान चयनित किए जाएं और गोताखोरों और नावों की व्यवस्था की जाए।बाढ़ कंट्रोल रूम संचालितकासगंज। मुख्य विकास अधिकारी सचिन ने बताया कि बाढ़ संबंधी सूचनाओं के तुरंत आदान प्रदान करने के लिए सिंचाई खंड पीएलजीसी कालोनी स्थित कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष संचालित कर दिया गया है। जिसका दूरभाष नंबर 8868016669 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के प्रभारी अधिकारी संजय शर्मा, सहायक अभियंता प्रथम सिंचाई मोबाइल नंबर 9412720923 तथा सहायक प्रभारी अधिकारी नरेंद्र सिंह अवर अभियंता उपखंड सिंचाई मोबाइल नंबर 6396979107 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed