फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pitru Paksha from today, offerings to ancestors will be made in every house

Agra News: पितृ पक्ष आज से, घर-घर होगा पितरों का तर्पण

Tue, 17 Sep 2024 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 17 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Pitru Paksha from today, offerings to ancestors will be made in every house
मैनपुरी। पितरों के तर्पण का पर्व आज से शुरू हो रहा है। 15 दिन तक पितरों को जलदान के साथ ही उनका श्राद्ध भी किया जाएगा। इसीलिए इसे पितृ पक्ष या श्राद्ध पक्ष के नाम से भी जाना जाता है। इस दौरान नए कार्यों पर प्रतिबंध रहेगा। 2 अक्तूबर को पितृ विसर्जन अमावस्या के साथ इसका समापन होगा।
विज्ञापन


हर साल पितृ पक्ष में पितरों का तर्पण और वंदन किया जाता है। पीढ़ी दर पीढ़ी तर्पण का ये सिलसिला चलता है। आज से पितरों के तर्पण का ये पर्व शुरू हो रहा है। घरों में लोग अपने पितरों का स्मरण कर उन्हें जलदान करेंगे। आचार्य रामानंद शास्त्री बताते हैं कि सूर्य जब कन्या राशि में जाता है तो पितृ अपने घर लौट आते हैं। ऐसे में उनका तर्पण करना जरूरी हो जाता है। 15 दिनों तक तर्पण का ये सिलसिला जारी रहता है। इसके बाद पितृ विसर्जनी अमावस्या पर फिर से पितृ विदा हो जाते हैं। इस बाद 18 सितंबर से 2 अक्तूबर तक पितृ पक्ष चलेगा। आचार्य बताते हैं कि विधि-विधान से पितरों का तर्पण करने पर पितृ अपना आशीर्वाद देकर विदा होते हैं। हालांकि इस दौरान नए कार्य आदि नहीं किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed