फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pistols withdrawn from trainee sub inspectors after constable death

ट्रेनी दरोगाओं से वापस ली गई पिस्टल, इस वजह से एसएसपी ने लिया फैसला

Mon, 13 Aug 2018 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 13 Aug 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
pistols withdrawn from trainee sub inspectors after constable death
ट्रेनी दरोगाओं से वापस ली पिस्टल - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद जिले के सभी ट्रेनी दरोगाओं से सरकारी पिस्टल वापस ले ली गई हैं। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने आदेश दिया है कि अब कोई भी ट्रेनी दरोगा अपने पास पिस्टल नहीं रखेगा।  
विज्ञापन


11 अगस्त को शिकोहाबाद में ट्रेनी दरोगा की पिस्टल से सफाई के दौरान चली गोली से एक सिपाही की मौत हो गई थी। इस घटना से सबक लेकर एसएसपी ने यह फैसला लिया है। 
विज्ञापन

 
ड्यूटी के दौरान ट्रेनी दरोगा इंद्रजीत सिंह फायर ब्रिगेड परिसर में खाना खाने के बाद पिस्टल साफ कर रहे थे। इसी दौरान उनकी पिस्टल चलने से सामने बैठे सिपाही शिव कुमार मिश्र की गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा को भेजा जेल

दरोगा को लापरवाही की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया। वहीं एसएसपी ने जिले के सभी प्रभारी निरीक्षकों और एसओ को निर्देशित किया है कि अब किसी ट्रेनी दरोगा को पिस्टल नहीं दी जाएगी। 

प्रभारी निरीक्षक विजय गौतम ने बताया कि एसएसपी के आदेश के सभी ट्रेनी दरोगाओं से पिस्टल वापस ले ली गई है। ट्रेनिंग पूरी होने तक उन्हें पिस्टल नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed