{"_id":"601b05838ebc3ed1b00028bb","slug":"pipeline-damaged-in-agra-agra-city-news-agr4791612110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा किला पर फटी पानी की पाइपलाइन, जीवनी मंडी की आपूर्ति रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा किला पर फटी पानी की पाइपलाइन, जीवनी मंडी की आपूर्ति रोकी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। हाथीघाट से आगरा किला रेलवे स्टेशन रोड पर बुधवार की शाम पानी की पाइपलाइन फट गई, जिससे प्रेशर के साथ गंगाजल फव्वारे की तरह से बह निकला। इस लाइन से चार घंटे तक पानी तेजी के साथ निकलकर सड़क पर भर गया। 1100 मिमी व्यास की मेन राइजिंग लाइन से जुड़ी 8 इंच सप्लाई लाइन में लीकेज के कारण रात में जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से जलापूर्ति बंद करनी पड़ी। रात में ही जलकल विभाग की टीम ने मरम्मत का काम शुरू किया। अधिकारियों का दावा है कि रात में काम खत्म करके सुबह जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन से पहले किले के ठीक सामने पानी की पाइपलाइन फटने से फव्वारा चल निकला, जिसकी फोटो लेने के लिए राहगीर रुक गए। यहां चंद मिनटों में ही पानी सड़क पर भरने लगा। मेन राइजिंग लाइन होने के कारण तेजी से प्रेशर के साथ पानी यहां रात तक निकलता रहा। इस दौररान लाखों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो गया। जलकल विभाग को सूचना देने के बाद टीम पहुंची और जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से सप्लाई बंद कराई गई।
पुराने शहर के तीन लाख लोग प्रभावित
जीवनी मंडी वाटरवर्क्स से रकाबगंज, छीपीटोला, ताजगंज को निकली पानी की 1100 मिमी व्यास की पाइपलाइन से जुड़ी 8 इंच की लाइन के लीक होने से ताजगंज, छीपीटोला, रकाबगंज, बालूगंज, एमईएस, नौलक्खा, मंटोला, ढोलीखार, कालामहल, पुरानी मंडी, बेलनगंज समेत पुराने शहर की जलापूर्ति बंद हो गई। शाम की जलापूर्ति के समय हुए लीकेज के कारण करीब तीन लाख लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन
सुबह देंगे आपूर्ति
शाम को पानी की पाइपलाइन लीक हो गई। इसकी मरम्मत का काम हमने शुरू कर दिया है। उम्मीद है कि रात में ही काम पूरा करके सुबह जलापूर्ति सामान्य कर देंगे। लोगों को पानी की दिक्कत नहीं होने देंगे। - शशिकांत चौबे, अधिशासी अभियंता
सोरों कटरा में फटी पानी की आठ इंच की लाइन
शाहगंज के सोरों कटरा में रामस्वरूप भट्ठे वालों की धर्मशाला के सामने पानी की 8 इंच की पाइपलाइन फट गई। यहां सीवर लाइन बिछाने के काम के लिए खोदाई की जा रही है। खोदाई के दौरान पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सड़क पर पानी भर गया। सोरों कटरा निवासी कमलेश प्रभाकर ने बताया कि सुबह और शाम को पानी नहीं मिल पाया। पाइपलाइन टूटने के कारण इसमें भरा पानी शाम तक बंद हो पाया है। सड़क पर पूरे दिन पानी बहकर बर्बाद होता रहा। सीवर लाइन की खोदाई में लापरवाही बरती गई है।