फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pilgrims may increase the risk of Corona Delta Plus

चिंता: तीर्थ यात्रियों से बढ़ सकता है कोरोना डेल्टा प्लस का खतरा

Mon, 28 Jun 2021 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Pilgrims may increase the risk of Corona Delta Plus
कासगंज। कोरोना के डेल्टा प्लस वायरस के संक्रमण को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र प्रांतों में डेल्टा प्लस वायरस के संक्रमित मिलने के बाद दूसरे राज्यों से आने वाले लोगों की प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। अब बिना आरटीपीसीआर की नेगेटिव जांच रिपोर्ट के श्रद्धालु तीर्थनगरी में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव ने आदेश जारी किए हैं। उन्होंने जारी निर्देशों में कहा है कि दूसरे प्रांतों में डेल्टा प्लस वायरस प्रसारित होना संज्ञान में आ रहा है जबकि दूसरे राज्यों से तीर्थनगरी सोरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन बना रहता है। अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए है कि तीर्थनगरी सोरों क्षेत्र में बाहर से आने वाले व्यक्तियों को आगमन पर आरटीपीसीआर लैब का 72 घंटे के अंदर का कोविड संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। निगेटिव रिपोर्ट उपलब्ध न होने की दशा में जिले की सीमा एवं तीर्थनगरी सोरों में बाहरी प्रांत के लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed