फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pickup accident, 13 injured

कार की टक्कर से मजदूरों को ले जा रही पिकअप पलटी

Wed, 09 Mar 2022 12:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 09 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
pickup accident, 13 injured
घिरोर। कस्बा में बाईपास करहल जाने वाले मार्ग पर मंगलवार की शाम मजदूरों को ले जा रही एक पिकअप कार की टक्कर लगने के बाद पलट गई। हादसे में पिकअप सवार मजदूरों सहित 13 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को जनपद एटा के गांव पीपल खेरिया रिजोर से करीब 25 मजदूर एक पिकअप में सवार होकर सिरसागंज आलू खोदाई के लिए जा रहे थे। शाम को पिकअप जब थाना क्षेत्र में करहल जाने वाले मार्ग पर तहसील के सामने पहुंची। तभी आगरा की ओर से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप सवार जायद, नजीना, इसराना, मियाद अली, अकीलवानो, शैदर अली, कल्लू, फुरकान, मुमताज, हाजी मोहम्मद, साजिद, नजीर घायल हो गए। वहीं कार सवार अजय कुमार भी घायल हो गए। सभी घायलों को सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां से हाजी मोहम्मद और शैदर अली को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed