{"_id":"637a2c8ad0c3dc7e8e37087e","slug":"physical-report-of-board-examination-centers-will-be-ready-in-a-week-mainpuri-news-agr554116950","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा केंद्रों की एक सप्ताह में तैयार हो जाएगी भौतिक रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा केंद्रों की एक सप्ताह में तैयार हो जाएगी भौतिक रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा 2023 के केंद्र निर्धारण की तैयारियां जिले में जोरों पर चल रहीं हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सूत्रों की मानें तो एक सप्ताह में केंद्रों की भौतिक सत्यापन रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। इसके बाद कभी भी केंद्रों की सूची जारी की जा सकती है।
सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2023 यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए ऑनलाइन केंद्र निर्धारण का निर्णय लिया है। इसी क्रम में जिला प्रशासन को कॉलेजों के भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट मांगी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी उपजिलाधिकारियों को छह तहसील क्षेत्र में कॉलेजों के भौतिक सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि एक सप्ताह में सभी कॉलेजों के भौतिक सत्यापन की रिपोर्ट तैयार कर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी जाएगी। कार्यालय सूत्रों की मानें तो नवंबर के अंत तक बोर्ड परीक्षा केंद्र का निर्धारण हो सकता है।