फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Physical assault with minor girl by boy police settlement in panchayat

शर्मनाक: मासूम बच्ची से दुष्कर्म, पंचों ने पुलिस के सामने चंद रुपयों में रफा-दफा किया मामला

Mon, 04 Nov 2019 09:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 04 Nov 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
Physical assault with minor girl by boy police settlement in panchayat
Demo pic
खंदौली क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले को पंचायत में निपटा दिए जाने का शर्मनाक मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप रिश्ते में बच्ची का चाचा लगने वाले 17 वर्षीय किशोर पर है। 
विज्ञापन


पंचों ने दरोगा और सिपाही की मौजूदगी में आरोपी के पिता से बच्ची की मां को 30 हजार रुपये दिलाकर समझौतानामा लिखवा लिया। घटना दो दिन पहले की बताई गई है। 

आरोप है कि किशोर ने बालिका को छत पर ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान बालिका छत से गिर भी गई थी। इससे उसके सिर में चोट भी लग गई थी। बाद में उसने किशोर की करतूत की जानकारी घरवालों को दी। पिता के घर से बाहर रहने के कारण दो दिनों तक मामला दबा रहा।
विज्ञापन

 

पंचों ने पुलिस के सामने कराया समझौता

रविवार को पिता के आने पर वह बेटी को लेकर थाना खंदौली शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। एक दरोगा और सिपाही जांच करने के लिए गांव पहुंचे। यह देखकर आरोपी गांव से भाग गया।

मामला परिवार के बीच का होने के कारण आरोपी पक्ष ने घर पर पंचायत बुला ली। गांव के लोगों ने बताया कि दो घंटे चली पंचायत में पुलिस के सामने ही पंचों ने तीस हजार रुपये पीड़िता की मां को दिलाकर मामला रफा दफा कर दिया गया।

इस बारे में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी एत्मादपुर अतुल कुमार सोनकर ने बताया कि देर शाम इसकी जानकारी मिली है। इंस्पेक्टर को गांव में भेजकर जांच कराई जाएगी। अगर घटना सही मिली तो केस दर्ज कराया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed