{"_id":"5baba489867a557ecc327fc7","slug":"physical-abuse-with-woman-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर पच्चीस साल तक करता रहा शारीरिक शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर पच्चीस साल तक करता रहा शारीरिक शोषण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 26 Sep 2018 08:53 PM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में 25 साल से एक महिला का शारीरिक शोषण किया जा रहा था। महिला ने एसएसपी आफिस में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस जांच कर रही है। थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की महिला का आरोप है कि 25 साल पहले वह सहेली के घर गई थी। तभी उसकी मुलाकात सहेली के भाई से हो गई।
विज्ञापन
वह बहाने से कमरे में ले गया। नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद दुष्कर्म किया। होश में आने पर उसने विरोध किया तो शादी का वादा किया। इसके बाद से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। उसके पिता से नौ लाख रुपये भी ले लिए। छह बार गर्भपात करा चुका है।
विज्ञापन
दो बच्चे भी हुए, जिनको गायब कर दिया। अब वह साथ रखने को तैयार नहीं है। 15 दिन पहले वह उसके घर गई। आरोपी की पत्नी और बच्चों ने उसकी पिटाई की। मोहल्ले के लोगों ने पंचायत की, लेकिन वह उसे अपने घर में रखने के लिए तैयार नहीं हुआ। एसएसपी ने जांच के आदेश किए हैं।
विज्ञापन