{"_id":"65efd6f4c0dcb6d36d08de12","slug":"phulera-dooj-be-careful-when-leaving-house-there-will-be-more-than-1500-marriages-traffic-jam-2024-03-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Phulera Dooj 2024: आज है फुलेरा दूज, घर से संभल कर निकलें, होंगी 1500 से ज्यादा शादियां; लगेगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Phulera Dooj 2024: आज है फुलेरा दूज, घर से संभल कर निकलें, होंगी 1500 से ज्यादा शादियां; लगेगा जाम
Tue, 12 Mar 2024 09:45 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Mar 2024 09:45 AM IST
सार
Phulera Dooj 2024: फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व मंगलवार 12 मार्च को है। फुलेरा दूज पूरी तरह दोषमुक्त दिन माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि विवाह बंधन के लिए वर्ष का सर्वोत्तम दिन है।
विज्ञापन
शादियां।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में मांगलिक कार्यों का अनबूझ साया यानि फुलेरा दूज (दौज) मंगलवार यानि आज है। शहर में विवाह समारोह के साथ दर्जनों सामूहिक विवाह समारोह होने जा रहे हैं। सभी विवाह स्थल फुल हैं तो बैंड के लिए लोगों को शिफ्ट में इंतजार करना पड़ेगा। हलवाई से लेकर सजावट और बिजली से लेकर फूल वालों तक के पास कई-कई बुकिंग हैं। ऐसे में मुमकिन कि आप किसी विवाह समारोह में शामिल होने जाएं और जाम में फंस जाएं। मंगलवार को शाम के वक्त घर से संभल कर निकलें।
मार्च माह में शादी आदि मांगलिक कार्यों का अंतिम सहालग और फुलेरा दूज दोनों हैं। होलिकाष्टक में अभी एक सप्ताह का समय है लेकिन विवाह के शुभ मुहूर्त न के बराबर हैं। ज्योतिषाचार्य पूनम वार्ष्णेय बताती हैं कि फुलेरा दूज को विवाह का अंतिम सहालग है। हालांकि कुछ लोगों ने अपने ग्रहों की स्थिति को देखते हुए मांगलिक कार्यों की शुभ तिथि और मुहूर्त 12 के बाद भी निकलवा रखा है। मंगलवार को हो रहीं बंपर शादियों पर उनका कहना है कि यह एक ऐसा शुभ मुहूर्त होता है जिसमें सभी ग्रह नक्षत्र अनुकूल स्थिति में होते हैं। जिससे कोई भी युगल विवाह बंधन में बंध सकता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन विवाह करने वाले जोड़ों पर किसी ग्रह की नकारात्मक दृष्टि नहीं पड़ती।

अंतिम शुभ मुहूर्त
वैडिंग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि विवाह आदि मांगलिक कार्यों का मंगलवार को सबसे बड़ा और इस महीने का अंतिम ही शुभ मुहूर्त है। सारे होटल, मैरिज होम और यहां तक मंदिर और धर्मशालाएं भी बुक हैं। शहर में 1500 से ज्यादा विवाह आज होंगे।

शादियों की भरमार
शिव फ्लावर डेकोरेटर्स पवन कुमार राजपूत ने बताया कि पूरे शहर और देहात में शादियों की भरमार है। सभी फ्लाॅवर डेकोरेटर्स के पास लोग अभी तक सजावट के लिए संपर्क कर रहे हैं। लेकिन फूलों का काम अंतिम समय में नहीं किया जा सकता। पहले से फूलों का इंतजाम करना पड़ता है।

फुलेरा दूज पूरी तरह दोषमुक्त
फुलेरा दूज के दिन शादी करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती है। आज का दिन नए काम की शुरुआत के लिए शुभ माना जाता है। माना जाता है कि फुलेरा दूज के दिन विवाह, सगाई, मुंडन, मकान या जमीन की खरीददारी आदि कोई भी कार्य बिना किसी ज्योतिषीय परामर्श के किया जा सकता है। मान्यता है कि आज के दिन विवाह करने से दंपति को भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

होती है श्रीकृष्ण की पूजा
फुलेरा दूज के दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-आराधना की जाती है। माना जाता है कि आज के दिन से होली के पर्व की शुरुआत हो जाती है। इस दिन अपने ईष्ट देव के साथ ही इस दिन पूजा के समय राधा-कृष्ण को अबीर-गुलाल अर्पित किया जाता है। फुलेरा दूज के दिन रंगीन कपड़े का छोटा सा टुकड़ा श्रीकृष्ण की कमर पर बांध दिया जाता है, जो इस बात का संकेत है कि कृष्ण अब होली खेलने के लिए तैयार हैं।