फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   photo with Insas rifle in hands of minor boys goes viral on social media

नाबालिग के हाथ में इंसास रायफल, फोटो वायरल होने पर मची खलबली

Tue, 21 May 2019 07:16 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 21 May 2019 07:16 PM IST
विज्ञापन
photo with Insas rifle in hands of minor boys goes viral on social media
नाबालिग के हाथ में इंसास रायफल - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद थाना में डौकी क्षेत्र के एक गांव में चुनाव ड्यूटी के बाद घर आए दो सिपाहियों की इंसास रायफलें लेकर उनके परिवार के नाबालिग लड़कों ने फोटो खींचा और उसे सोशल मीडिया पर डाल दिए। जहां से कुछ लोगों ने इन्हें वायरल कर दिया है। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


हालांकि फोटो दूसरे चरण के मतदान के बाद के हैं। पर, मंगलवार को ये फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल किए गए। चर्चा है कि इनमें से एक सिपाही अलीगढ़ और दूसरे की तैनाती औरैया में है। दोनों ही सिपाही एक ही गांव के हैं और अपने घर आये थे। तभी परिवार के सदस्यों ने हथियारों के साथ फोटो खिंचा लिए थे। 
विज्ञापन


इस संदर्भ में सीओ फतेहाबाद प्रभात कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल फोटो की जानकारी उन्हें मिली है। डौकी पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले आगरा के जगदीशपुरा थाना के सिपाही के बेटे का फोटो कारबाइन के साथ वायरल हो चुका है। सिपाही ने बेटे को कारबाइन थमा दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed