इस तस्वीर को लेकर ट्विटर पर मचा हल्ला, रेलवे की उड़ गई नींद, चौंकाने वाली है कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, शुक्रवार शाम करीब छह रेल यात्री शिवम सोलंकी ने कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लेटे यात्री का फोटो खींचा और रेल मंत्रलय को ट्वीट कर दिया। ट्वीट में लिखा कि यह व्यक्ति आगरा के कैंट स्टेशन पर बेहोश पड़ा है। इसके बाद भी किसी ने इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया, इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा?
पूछताछ में व्यक्ति ने बताया कि उसे सोनीपत जाना है। उसकी ट्रेन लेट थी तो वो चादर बिछाकर प्लेटफॉर्म पर सो गया था। इसके बाद जीआरपी ने राहत की सांस ली और शिकायतकर्ता को ट्वीट कर बताया कि व्यक्ति का नाम विनोद है और वो बिल्कुल ठीक है।
शिवम जी,
— SP GRP AGRA (@spgrpagra) August 23, 2019
इनका नाम विनोद है जो सोनीपत हरियाणा के निवासी हैं।
इन्हें कुछ हुआ नहीं है बल्कि लोई बिछाकर आराम कर रहे थे।वह बिलकुल ठीक हैं और अपनी ट्रेन का इंतज़ार कर रहे हैं।
आपके ट्वीट पर पुलिस ने उन्हें जगाया तो वह अचानक पुलिस को देख चौंक गए थे।
शुक्रिया ! @Uppolice @dgpup @upgrp https://t.co/Qa0lLnn5YV pic.twitter.com/kxFs5aCsFh