{"_id":"629fa6b07ceeb502dd2c8499","slug":"phd-500-out-of-764-deposited-fees-for-course-work-agra-news-agr5361580191","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचडी कोर्स वर्क के लिए 500 ने फार्म भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचडी कोर्स वर्क के लिए 500 ने फार्म भरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में प्री-पीएचडी कोर्स वर्क के लिए चयनित 764 में से करीब 500 अभ्यर्थियों ने फीस जमा कराई है। सात जून आखिरी तारीख निर्धारित की गई थी। फिलहाल विश्वविद्यालय प्रशासन आखिरी तारीख बढ़ा नहीं रहा है। पीएचडी की करीब 250 सीटें खाली रह जाएंगी।
कार्यवाहक डीन रिसर्च प्रो. बीपी सिंह का कहना है कि जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक फीस जमा नहीं की है, उनमें अधिकतर बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक और अन्य नौकरियों में हैं। विश्वविद्यालय के आवासीय इकाई व संबद्ध कॉलेजों के नियमित शिक्षकों के लिए ही प्री-पीएचडी कोर्स वर्क ऑनलाइन करने की व्यवस्था की गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप किसी और को यह लाभ नहीं दिया सकता है। प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि फीस जमा करने की तारीख अब बढ़ाई नहीं जाएगी।
प्री-पीएचडी कोर्स में चयन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से एक और काउंसिलिंग कराई जाएगी। 10 ऐसे विषय हैं, जिनमें सीट से अधिक अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा में सफल हुए थे, संबंधित विषय में सीटें खाली रह गई हैं। पहली सूची में शामिल होने से वंचित अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। वहीं, जो चयनित अभ्यर्थी किसी वजह से काउंसिलिंग में उपस्थित नहीं हो पाए थे, उनको भी काउंसिलिंग कराने का एक और मौका दिया जाएगा। जल्द काउंसिलिंग की तारीख घोषित की जाएगी, इसकी जानकारी अभ्यर्थियों को दे दी जाएगी।