{"_id":"6217f02f48c73b1cae582689","slug":"phd-168-teachers-applied-to-become-research-director-agra-news-agr5253491185","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोध निर्देशक बनने के लिए 168 शिक्षकों ने आवेदन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोध निर्देशक बनने के लिए 168 शिक्षकों ने आवेदन किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी का शोध निर्देशक बनने के लिए दूसरे चरण में आगरा मंडल में स्थित कॉलेजों (विश्वविद्यालय से संबद्ध) के 168 शिक्षकों ने आवेदन किया है। अभी इनकी स्क्रूटनी की जानी है। अर्ह शिक्षकों को ही शोध निर्देशक बनाया जाएगा।
डीन रिसर्च प्रो. विनीता सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में कुल 414 शिक्षकों के आवेदन किए। इसमें से 246 शिक्षक अलीगढ़ मंडल में स्थित कॉलेजों के हैं। जो कि अब राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से संबद्ध हो गए हैं। इन शिक्षकों को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से शोध निर्देशक नहीं बनाया जाएगा। पहले चरण में कुल 440 शिक्षकों ने आवेदन किया था। इसमें से आगरा मंडल के कॉलेजों के 250 शिक्षकाें को अर्ह पाया गया है। इनको शोध निर्देशक बनाया जाएगा। अलीगढ़ के शिक्षकों को अलग कर दिया था।
प्रो. विनीता सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय 37 विषयों में शोध कार्य कराएगा। 03 से 21 मार्च तक छात्र-छात्राओं के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। तीन अप्रैल को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। 10 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया जाना है। इसका कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी डाल दिया गया है।