फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   PhD: 168 teachers applied to become research director

शोध निर्देशक बनने के लिए 168 शिक्षकों ने आवेदन किया

Fri, 25 Feb 2022 02:23 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:23 AM IST
विज्ञापन
PhD: 168 teachers applied to become research director
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी का शोध निर्देशक बनने के लिए दूसरे चरण में आगरा मंडल में स्थित कॉलेजों (विश्वविद्यालय से संबद्ध) के 168 शिक्षकों ने आवेदन किया है। अभी इनकी स्क्रूटनी की जानी है। अर्ह शिक्षकों को ही शोध निर्देशक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

डीन रिसर्च प्रो. विनीता सिंह ने बताया कि दूसरे चरण में कुल 414 शिक्षकों के आवेदन किए। इसमें से 246 शिक्षक अलीगढ़ मंडल में स्थित कॉलेजों के हैं। जो कि अब राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से संबद्ध हो गए हैं। इन शिक्षकों को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की ओर से शोध निर्देशक नहीं बनाया जाएगा। पहले चरण में कुल 440 शिक्षकों ने आवेदन किया था। इसमें से आगरा मंडल के कॉलेजों के 250 शिक्षकाें को अर्ह पाया गया है। इनको शोध निर्देशक बनाया जाएगा। अलीगढ़ के शिक्षकों को अलग कर दिया था।
विज्ञापन

प्रो. विनीता सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय 37 विषयों में शोध कार्य कराएगा। 03 से 21 मार्च तक छात्र-छात्राओं के आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। तीन अप्रैल को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। 10 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया जाना है। इसका कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी डाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed