{"_id":"61b4e745218d7708837aa6f7","slug":"pharmacists-disrupted-health-services-for-two-hours-even-on-the-third-day-mainpuri-news-agr5174952153","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी फार्मासिस्टों ने दो घंटे स्वास्थ्य सेवाएं रखी बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी फार्मासिस्टों ने दो घंटे स्वास्थ्य सेवाएं रखी बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में शनिवार को तीसरे दिन भी जिले के फार्मासिस्टों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं छोड़कर अन्य स्वास्थ्य सेवाएं बाधित रहीं। ओपीडी सेवा बाधित रहने के कारण जिले के अस्पतालों में आने वाले मरीजों को परेशानी से जूझना पड़ा। जिला अस्पताल में दो घंटे तक फार्मासिस्टों ने धरना देकर प्रदर्शन भी किया।
शनिवार को आंदोलन के तीसरे दिन जिले भर के अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं सुबह आठ बजे से 10 बजे तक बाधित रहीं। दो घंटे के कार्य बहिष्कार के बीच अस्पतालों में मरीजों को भटकते हुए देखा गया। कुछ मरीजों को दो घंटे के इंतजार के बाद ही उपचार मिल सका। दवा वितरण कार्य बंद रहने से मरीजों को सर्वाधिक परेशानी हुईं। एआरवी और अन्य वैक्सीनेशन के लिए पहुंचे लोगों को भी निराश ही लौटना पड़ा।
सीएचसी और पीएचसी पर भी इमरजेंसी सेवा छोड़कर सारी सेवाएं बाधित रहीं। जिला अस्पताल में दो घंटे के कार्य बहिष्कार के दौरान फार्मासिस्टों ने धरना देते हुए प्रदर्शन किया। जिलामंत्री शिवमंगल सिंह ने बताया कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती यह आंदोलन चरणबद्ध तरीके से चलता रहेगा। जिलाध्यक्ष नेत्रपाल सिंह ने कहा कि सरकार फार्मासिस्टों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है यह कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है। एसोसिएशन यह अन्याय सहन नहीं करेगी।