{"_id":"62460ea4674cd435ea00297f","slug":"pharmaceutical-department-sealed-the-factory-running-without-license-agra-news-agr5288302170","type":"story","status":"publish","title_hn":"औषधि विभाग ने सील की बगैर लाइसेंस की चल रही फैक्टरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औषधि विभाग ने सील की बगैर लाइसेंस की चल रही फैक्टरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। औषधि विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार रात ट्रांस यमुना कॉलोनी में बिना लाइसेंस के चल रही उदय केमिकल वर्क्स में छापा मारा। फैक्टरी को सील कर दिया है और तीन नमूने लिए गए, इनकी जांच कराई जाएगी।
औषधि निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि मैनपुरी में उदय चमेली हेयर ऑयल और जर्मोकिल ब्लैक ब्रांड से बिक रही फिनाइल के नमूने लिए गए थे। नमूने जांच में मिस ब्रांड निकले, मानक के हिसाब से ब्रांड का नाम सहित अन्य ब्योरा दर्ज नहीं था। मामले की जांच की गई, सहायक आयुक्त औषधि एके जैन के निर्देशन में उदय केमिकल वर्क्स ए-281 ट्रांस यमुना कॉलोनी में छापा मारा गया।
संचालक हरिओम अग्रवाल फैक्टरी का लाइसेंस नहीं दिखा सका। करीब चार साल से फैक्टरी बिना लाइसेंस के चल रही थी। यहां से फिनाइल ब्रांड नेम जर्मोकिल ब्लैक 450 एमएल की कैन, उदय चमेली हेयर ऑयल, उदय अलमंड हेयर ऑयल की शीशी और 140 लीटर बेस ऑयल के साथ ही उपकरण और खाली शीशी जब्त की गईं। दो कमरे की फैक्टरी के एक कमरे में बरामद सामान सील कर दिया गया है। फिनाइल और दोनों तरह के हेयर ऑयल के नमूने लिए गए हैं। संचालक को नोटिस दिया जाएगा, जवाब मिलने के बाद वाद दायर किया जाएगा।