फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pharma Students Beaten By Friends Dispute After Money For Liquor

आगरा: डी फॉर्मा छात्र से मारपीट कर मांगी चौथ, परिजनों ने की शिकायत

Sun, 05 Dec 2021 01:02 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 05 Dec 2021 01:02 PM IST
सार

मामला शराब के पैसों को लेकर भी जुड़ा है। परिजनों ने युवकों की शिकायत की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Pharma Students Beaten By Friends Dispute After Money For Liquor
आगरा: मारपीट करते युवकों की तस्वीर - फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर

विस्तार

आगरा के कालिंदी विहार में डी फॉर्मा के छात्र अजय के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। शराब नहीं पीने पर दो हजार रुपये चौथ मांगी। पिटाई का वीडियो भी बना लिया। यह शनिवार को वायरल हो गया। पीड़ित ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई

अजय टेढ़ी बगिया का रहने वाला है। उसके चाचा महावीर ने सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसमें कहा कि 16 नवंबर को एक छात्र और पड़ोसी युवक उसे कालिंदी विहार में सुनसान इलाके में ले गए। उसे शराब पिलाने लगे। मना करने पर उसकी पिटाई की। एक युवक ने मारपीट का वीडियो बना लिया। दो हजार रुपये चौथ मांगी। इसकी शिकायत करने वो थाना पर गए, लेकिन पुलिस ने जांच का आश्वासन देकर घर भेज दिया। एक आरोपी का भाई सिपाही है। शनिवार को पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। थाना एत्माद्दौला पुलिस का कहना है कि शिकायत पर जांच कराई जा रही है। थाने में पीड़ित ने कोई तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed