{"_id":"611bfb808ebc3e42b6733823","slug":"pgt-exam-begins-139-candidates-absent-kasganj-news-agr504086283","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजीटी की परीक्षा हुई शुरू, 139 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजीटी की परीक्षा हुई शुरू, 139 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। पीजीटी की दो दिवसीय प्रवेश परीक्षा एक केंद्र पर शुरू हो गई। पहले दिन सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परीक्षा का निरीक्षण किया। दोनों पालियों में पंजीकृत 773 परीक्षार्थियों में से 139 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। केेंद्र के बाहर परीक्षार्थियों ने परीक्षा शुरू होने से पहले ही डेरा डाल लिया। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। केंद्र पर तैनात शिक्षकों ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की जांच की। इसके बाद कक्ष में प्रवेश को भेजा गया। पहली पाली सुबह 8.30 बजे शुरू हुई और 11.30 बजे संपन्न हुई। पहली पाली में पंजीकृत 378 परीक्षार्थियों में से 70 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शुरू होकर 4.30 बजे तक चली। इसमें पंजीकृत 395 परीक्षार्थी में से 69 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।
मोबाइल कराए जमा
परीक्षा मेें शामिल होने वाले काफी परीक्षाथी मोबाइल लेकर पहुंचे। उनके पास अन्य सामान भी था, लेकिन परीक्षार्थियों को यह सामान अंदर ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके लिए काउंटर बनाया गया। काउंटर पर सामान जमा करने के बाद टोकिन दिया गया।
विज्ञापन
हुई थर्मल स्क्रीनिंग
कोरोना गाइड लाइन के चलते परीक्षा केंद्र पर एक मेडिकल टीम की भी व्यवस्था की गई। टीम ने परीक्षार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की। विद्यालयकर्मी ने परीक्षार्थियों के हाथों को सैनिटाइज कराया। इसके बाद ही कक्ष में प्रवेश दिया गया।
परीक्षा के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बुधवार को भी परीक्षा दो पालियों में होगी।-एसपी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक