फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Petrol Diesel Price Today: Petrol crosses Rs 100 mark in Mainpuri

Petrol Diesel Price: मैनपुरी में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार, जानें डीजल कितना हुआ महंगा

Tue, 29 Mar 2022 05:01 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Mar 2022 05:01 PM IST
सार

डीजल और पेट्रोल के दाम सात दिन में छह बार बढ़ाए गए हैं। मैनपुरी में मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार पहुंच गई।  

विज्ञापन
Petrol Diesel Price Today: Petrol crosses Rs 100 mark in Mainpuri
पेट्रोल-डीजल के दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में सात दिन के अंदर डीजल तीन रुपये और पेट्रोल चार रुपये महंगा हो गया है। डीजल और पेट्रोल के दाम सात दिन में छह बार बढ़ाए गए हैं। अब जिले में पेट्रोल का भाव 100 के पार चला गया है। पेट्रोल पंप मालिक डीजल और पेट्रोल के दाम अभी और बढ़ने की संभावना जता रहे हैं। 

विज्ञापन


मार्च में सात दिन में छह बार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ा दिए गए हैं। लगातार बढ़ रहे पेट्रोल और डीजल के दामों से वाहन चालक, किसान, व्यापारी सभी परेशान हैं। उनका कहना है कि केंद्र सरकार लगातार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ा रही है। 
विज्ञापन


इससे हर वर्ग के व्यक्ति की जेब पर भार पड़ रहा है। लगातार महंगे हो रहे डीजल से भाड़ा भी बढ़ जाएगा। जिले में पेट्रोल और डीजल ने महंगाई का नया रिकार्ड बनाया। मंगलवार को पेट्रोल 100.35 प्रति लीटर बिका। वहीं डीजल का भाव 91.88 रुपये प्रति लीटर हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़े हुए दामों पर एक नजर

तारीख पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर)  डीजल (प्रति लीटर)
22 मार्च   96.30 रुपये 87.89 रुपये
23 मार्च 97.18 रुपये   88.69 रुपये
25 मार्च   97.98 रुपये   89.49 रुपये
26 मार्च 98.76 रुपये   90.27 रुपये
28 मार्च 99.56 रुपये 91.18 रुपये
29 मार्च   100.35 रुपये   91.88 रुपये

खेती पर पड़ेगा असर

डीजल के दाम बढ़ने से खेती पर असर पड़ेगा। खेतों की सिंचाई करने के साथ ही पकी फसल की कटाई करना भी महंगा हो जाएगा। ज्यादातर इलाके में फसल की कटाई ट्रैक्टर से ही की जाती है। जबकि सिंचाई डीजल पंपसेट से की जाती है। डीजल महंगा होने से सिंचाई और फसल की कटाई भी महंगी हो जाएगी। किसानों का कहना है कि डीजल महंगा होने से फसल काटने के लिए ट्रैक्टर मालिक किराया बढ़ाएंगे। 

यदुवंशनगर के संजीव प्रजापति ने कहा कि डीजल महंगा होने से अब खेती पर असर पड़ेगा। खेतों की सिंचाई और फसलों की कटाई भी महंगी हो जाएगी। डीजल वाहनों में किराया भी  बढ़ेगा। किसान की परेशानी बढ़ेगी। 

सफर भी होगा महंगा

अवधनगर के विकास मिश्रा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल महंगा होने से यात्रा करना महंगा हो जाएगा। सात दिन में छह बार पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं। पेट्रोल के दाम बढ़ने का असर वाहन चालकों पर ही पड़ रहा है। 

पेट्रोल पंप मालिकों ने यह कहा

पेट्रोल पंप मालिक मेहरबान सिंह यादव ने कहा कि सात दिन में छह बार डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ाए गए हैं। डीजल और पेट्रोल के दाम अभी और भी बढ़ने की संभावना है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी जरूर होगी।

पेट्रोल पंप मालिक रोहित जैन ने कहा कि वाहनों में डीजल और पेट्रोल की ही खपत होती है। डीजल और पेट्रोल के दाम केंद्र सरकार अंतरराष्ट्रीय बाजार पर तय करती है। दाम बढ़ने पर रुस यूक्रेन युद्ध का असर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed