{"_id":"5d0db1a78ebc3e50bc073f01","slug":"petition-filed-in-supreme-court-for-cbi-probe-in-darvesh-yadav-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दरवेश यादव की हत्या का मामला, 25 जून से होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दरवेश यादव की हत्या का मामला, 25 जून से होगी सुनवाई
Sat, 22 Jun 2019 11:28 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Jun 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
दरवेश यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। इस मामले में सीबीआई से जांच कराने की मांग वाली याचिका पर शीर्ष कोर्ट 25 जून से सुनवाई शुरू करेगी।
याचिका में दलील दी गई है कि महिला वकीलों की सुरक्षा खतरे में है, लिहाजा उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। सुप्रीम कोर्ट ने वकील इंदू कौल की याचिका को स्वीकार करते हुए इस मामले को गंभीर बताया है।
याचिका में कहा गया है कि 12 जून को आगरा के सिविल कोर्ट में यूपी बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव की हत्या कर दी गई। इस मामले की सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार को निर्देश दिया जाए।

महिला वकीलों की सुरक्षा की मांग
याचिका में केंद्र सरकार, यूपी सरकार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया समेत अन्य को प्रतिवादी बनाया गया है। यूपी सरकार को हत्या के मामले की छानबीन की स्थिति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश देने की मांग की गई है।
साथ ही कहा गया कि देशभर की अदालतों में महिला वकीलों की स्थिति खतरे में है। कोर्ट परिसर से लेकर पार्किंग आदि में महिला वकील खतरे में हैं, लिहाजा इन जगहों पर पुलिस की तैनाती की जाए।
याचिका में दरवेश यादव के परिजनों को यूपी बार काउंसिल से 25 लाख रुपये मुआवजा दिलवाने की भी मांग की गई है। उधर, दरवेश यादव के परिजनों ने भी पुलिस की जांच पर सवाल उठाते हुए सीबीआई जांच की मांग की है।