{"_id":"6123a2cc8ebc3e79955be418","slug":"pet-examination-will-be-held-at-19-centers-in-the-district-today-mainpuri-news-agr504743278","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जिले के 19 केद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच आयोजित होगी पीईटी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जिले के 19 केद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच आयोजित होगी पीईटी परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। प्रदेश में पहली बार आयोजित होने जा रही प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के लिए जिले में 19 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। परीक्षा में 20468 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को कड़ी निगरानी में आयोजित कराने की सारी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर 200 मीटर की दूरी में परीक्षा के दौरान किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगाई गई है।
जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में पीईटी परीक्षा के लिए 19 केंद्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। इस परीक्षा में 10234 परीक्षार्थी बैठने जा रहे हैं। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह तीन बजे से पांच बजे तक होगी। इस परीक्षा में भी 10234 परीक्षार्थी ही बैठने जा रहे हैं। डीएम ने बताया कि सभी केंद्रों पर नकल विहीन परीक्षा के लिए व्यवस्था की गई है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित होगी। डीएम ने चेतावनी दी कि किसी ने भी परीक्षा की सुचिता को भंग करने की चेष्टा की तो उसके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई होगी। किसी भी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश पत्र, काले बाल प्वांइट पेन के अलावा अनुचित सामग्री, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की इजाजत नहीं है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में फोटो स्टेट की सारी दुकानें बंद रहेंगीं। परीक्षा केंद्र पर कोरोना हेल्प डेस्क की भी व्यवस्था की गई है। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी स्वास्थ्य विभाग की टीमों को तैनात किया गया है। परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी बाहरी जनपद से जिले में पहुंचेंगे।
-----
सात जोन और सेक्टर में बांटे गए परीक्षा केंद्र
नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने 19 परीक्षा केंद्रों को सात जोन और सात सेक्टरों के विभाजित किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रत्येक केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किया गया है। केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों से कहा गया है कि समय से अपने-अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंचें। प्रश्न पत्र खोलने, उत्तर पुस्तिका, ओएमआरसीट की सीलिंग , पैंकिग का कार्य प्रत्येक कक्ष में कम से दो-तीन परीक्षार्थियों की उपस्थिति में कराया जाएगा।
विज्ञापन
-----
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज, आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, डॉ. किरन सौजिया सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सुदिति ग्लोबल एकेडमी, दयानंद इंटर कॉलेज, क्रिश्चियन इंटर कॉलेज, अमन इंटरनेशनल स्कूल, धीरेंद्र पाल सिंह इंस्टीट्यूट, एसबीआरएल वैश्य एजूकेशनल, जेएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, कुंवर आरसी कन्या इंटर कॉलेज, कुंवर आरसी महाविद्यालय, श्रीगंगा सहाय इंटर कॉलेज, सेंटमैरीज मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसबीआर इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, सनातन धर्म इंटर कॉलेज आदि शामिल हैं।