{"_id":"6adbd091cdf3b6c4f603cfaf","slug":"pet-exam-special-trains-from-agra-for-candidates-cantt-jhansi-passenger-train-to-be-extended-as-well-agra-news-c-364-1-ag11018-136055-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीईटी परीक्षा: अभ्यर्थियों के लिए आगरा से स्पेशल ट्रेनें, कैंट-झांसी पैसेंजर का भी होगा विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीईटी परीक्षा: अभ्यर्थियों के लिए आगरा से स्पेशल ट्रेनें, कैंट-झांसी पैसेंजर का भी होगा विस्तार
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (यूपीएसएसएससी पीईटी 2026) देने जाने वाले अभ्यर्थियों को ट्रेनों में भीड़ से राहत दिलाने के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
कैंट से मेरठ और मथुरा से लखनऊ, झांसी-बांदा के लिए परीक्षा स्पेशल गाड़ियां चलेंगी। कानपुर से मथुरा के बीच भी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी। कैंट और मथुरा जंक्शन पर अतिरिक्त रेक भी तैयार रखे जाएंगे। परीक्षा 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को होगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि उत्तर प्रदेश के 1372 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा में मंडल के आगरा और मथुरा में कुल 1,97,504 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनमें आगरा के 1,26,089 और मथुरा के 71,415 परीक्षार्थी हैं।
ये रहेंगी स्पेशल ट्रेनें
मथुरा से लखनऊ के लिए 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को दो स्पेशल ट्रेनें दोपहर दो और शाम सात बजे चलेंगी। मथुरा से झांसी-बांदा के लिए इन्हीं तारीखों पर शाम सात बजे स्पेशल ट्रेन चलेगी। कैंट से मेरठ के लिए 24 और 29 अक्तूबर तथा 31 अक्तूबर को दोपहर दो और शाम सात बजे स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
विज्ञापन
ट्रेन संख्या 01823 कानपुर सेंट्रल से 24, 29 और 31 अक्तूबर को रात आठ बजे चलेगी। रूसा, झींझक, फफूंद, भरथना, इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद और टूंडला होते हुए यह रात 1:10 बजे ईदगाह और 1:53 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। मथुरा में सुबह 3:10 बजे पहुंचेगी।
ट्रेन संख्या 11808 आगरा कैंट-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पैसेंजर का भी आवश्यकतानुसार विस्तार होगा। स्टेशनों पर सहायता केंद्र, उद्घोषणा, सूचना पट्ट और टिकट जांच की व्यवस्था रहेगी। सुरक्षा बल तैनात रहेंगे। यात्रियों को रवाना होने से पहले ट्रेन की स्थिति और समय जांचने की सलाह दी गई है।