फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Pet dog thrown in a garbage heap after being locked in a plastic bag

बीमार पालतू कुत्ते से क्रूरता: मुंह-पैर बांधा... प्लास्टिक के बैग में बंद कर फेंका; जब तक सही था तो घर में रखा

Sun, 15 Dec 2024 10:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 15 Dec 2024 10:53 AM IST
सार

कर्मचारी कूड़ा डालने पास के डलावघर गए थे। उन्हें प्लास्टिक बैग दिखा। उसे हिलता देखकर शक हुआ, जब खोलकर देखा तो उसमें जर्मन शेफर्ड प्रजाति का कुत्ता था।

विज्ञापन
Pet dog thrown in a garbage heap after being locked in a plastic bag
पालतू कुत्ता बीमार हुआ तो फेंक दिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पालतू कुत्ते से क्रूरता का मामला सामने आया है। बीमार हालत में उसके पैर और मुंह बांधे गए, इसके बाद प्लास्टिक के बैग में कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया। एक निजी होम के कर्मचारियों ने उसे देखा। उसे कैस्पर्स होम लेकर आए। अब उसकी हालत में सुधार है। खंदाैली मार्ग पर गांव पोइया में कैस्पर्स होम है।

विज्ञापन


संचालिका विनीता अरोरा ने बताया कि शुक्रवार रात को कर्मचारी कूड़ा डालने पास के डलावघर गए थे। उन्हें प्लास्टिक बैग दिखा। उसे हिलता देखकर शक हुआ, जब खोलकर देखा तो उसमें जर्मन शेफर्ड प्रजाति का कुत्ता था। उसके पैर और मुंह बंधे थे। वह सांस भी नहीं ले पा रहा था।
विज्ञापन


कर्मचारी उसे कैस्पर्स होम लेकर आए। चला कि उसके दोनों पैर लकवाग्रस्त हैं। चिकित्सक को दिखाया गया। उन्होंने बताया कि पूंछ के पास ट्यूमर की भी समस्या है। उम्र भी 10 से 12 साल है। अब उसका इलाज कराया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंख में इंफेक्शन होने पर फेंक दिया
सिकंदरा चौराहे के पास एक और कुत्ते को सात दिन पहले फेंका गया था। उसकी एक आंख में इंफेक्शन था। वह एक सार्वजनिक शौचालय के पास पड़ा मिला। कैस्पर्स होम के कार्यकर्ता उसे लेकर आए। उसका इलाज कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed