फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   pet dog loyalty hugged its owner and cried Even spectators were surprised

पुलिस ने खोज निकाला कुत्ता: मालकिन को देख पैरों से लिपटा जर्मन शेफर्ड, फिर जो हुआ...देखने वाले भी हुए भावुक

Sat, 02 Dec 2023 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Dec 2023 09:20 AM IST
सार

महिला चिकित्सक के कुत्ते को दो युवक घर के दरवाजे से ले गए। कुत्ता गुम हो जाने के बाद चिकित्सक परेशान हो गईं। शिकायत के बाद पुलिस ने कुत्ते को 14 घंटे में ही ढूंढ लिया। कुत्ते ने दूर से ही मालकिन को पहचान लिया और उनसे लिपटकर रोने लगा।
 

विज्ञापन
pet dog loyalty hugged its owner and cried Even spectators were surprised
Agra News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के रामबाग इलाके में रहने वाली चिकित्सक के जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते को दो युवक घर के दरवाजे से खोलकर ले गए। कुत्ते के चोरी होने के बाद चिकित्सक परेशान हो गईं। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई और खुद तलाश शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी की मदद से 14 घंटे के भीतर ही कुत्ते को खोज निकाला। कुत्ते ने दूर से ही मालकिन को पहचान लिया और उनसे लिपटकर रोने लगा।
विज्ञापन

रामबाग चौराहा निवासी डॉ. अंजना वर्मा ने बृहस्पतिवार रात को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे घर के दरवाजे पर चेन से बंधा उनका जर्मन शेफर्ड ब्रीड का कुत्ता चोरी हो गया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पता चला कि दो युवक उसे गेट से खोलकर ले गए। इसके बाद पुलिस ने 50 से अधिक कैमरों के फुटेज खंगाले।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे आरोपियों के जाने वाले रास्ते का पता किया। हाथरस रोड पर पुलिस को चोर मिल गए। वह कुत्ते को बेचने हाथरस जा रहे थे। पुलिस ने चिकित्सक को बुलाया तो कुत्ता उन्हें देखकर लिपट गया और रोने लगा। कुत्ते की इस वफादारी को देखकर सभी हैरान रह गए। डॉ. अंजना ने बताया कि वह लगातार पुलिस के साथ रहीं, जब तक कि उनका डॉगी नहीं मिल गया। पुलिस ने नगला किशनलाल के शिवा व सत्यवीर को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें -  Income Tax Survey: मुंशी पन्ना मसाला कंपनी पर आयकर विभाग की जांच, करोड़ों का टर्नओवर; मुनाफा दिखाया बेहद कम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed