फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   person has such a reason to contest Lok Sabha elections 2024 you will be surprised purchased nomination

UP: इस शख्स के पास है लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने की ऐसी वजह...जिसे जानकर रह जाएंगे हैरान; खरीदा नामांकन पत्र

Fri, 12 Apr 2024 01:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 12 Apr 2024 01:17 PM IST
सार

आगरा कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे कल्लन ने कहा कि उसके साथ हमेशा धोखा हुआ है। किसी ने उसकी सुनवाई नहीं की। उसने पिछले साल ही चुनाव लड़ने का मन बनाया था। अब वो मौका आ गया है। 
 

विज्ञापन
person has such a reason to contest Lok Sabha elections 2024 you will be surprised purchased nomination
कल्लन कुम्हार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शुक्रवार से कलेक्ट्रेट में नामांकन शुरू हो गए। पूर्वाह्न 11 से अपराह्न 3 बजे तक डीएम व एडीएम न्यायालय कक्ष में पर्चे भरे गए। सुविधा एप से प्रत्याशियों को ऑनलाइन नामांकन की सुविधा दी जा रही है। ऐसे में यहां फतेहपुर सीकरी के गांव उंदेरा से आए एक शख्स ने सभी को हैरान कर दिया। निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदा। साथ ही बताया कि वो इस चुनाव को क्यों लड़ना चाहता है।

विज्ञापन


विज्ञापन

आगरा और फतेहपुर सीकरी सीट के लिए नामांकन प्रक्रिया 19 अप्रैल तक चलेगी। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गईं थीं। नामांकन कक्षों के बाहर बैरिकेडिंग की गई है। प्रवेश के लिए अलग-अलग गेट बनाए गए हैं। प्रत्याशियों के लिए अलग गेट रहेगा जबकि अधिकारी व कर्मचारियों के लिए अलग गेट है।

आगरा सीट के नामांकन एडीएम सिटी न्यायालय कक्ष में हो रहे हैं। ऐसे में फतेहपुर सीकरी के गांव उंदेरा से आए कल्लन कुम्हार ने सभी को चौंका दिया। कल्लन ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदा। जब कल्लन से पूछा गया तो बताया कि उनकी बाइक चोरी हो गई थी। प्रशासन ने कोई सुनवाई नहीं की। इसी बात से आहत होकर चुनाव लड़ने के लिए मन बनाया है। 

विज्ञापन

सीडीओ प्रतिभा सिंह आगरा क्षेत्र के लिए रिटर्निंग ऑफिसर हैं। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र से नामांकन डीएम न्यायालय कक्ष में होंगे। जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी आरओ हैं। इनके अलावा दोनों सीटों के लिए एक-एक एआरओ भी नामित हैं। जो आरओ की अनुपस्थिति में नामांकन लेंगे। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट में कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। प्रत्याशियों के अलावा अन्य लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा। कलेक्ट्रेट के आसपास एमजी रोड पर नाकाबंदी रहेगी। नामांकन के लिए प्रत्याशियों के जुलूस पर पाबंदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed