{"_id":"6298ffd4b42fac0306236a0f","slug":"person-drowned-kasganj-news-agr535622364","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश भरने गए श्रद्घालु युवक की नहर में डूबने से मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश भरने गए श्रद्घालु युवक की नहर में डूबने से मौत, कोहराम
विज्ञापन
कासगंज हजारा नहर में डूबने से मृतक युवक सचिन का फाइल फोटो
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ग्राम सुल्तानपुर में श्रीमद्भागवत कथा आयोजन के लिए ग्रामीणों के साथ कलश भरने गए श्रद्धालु युवक की नहर में डूबकर मौत हो गई।
सुल्तानपुर निवासी सचिन यादव (18) ग्रामीणों के साथ हजारा नहर में कलश भरने के लिए गया हुआ था। वह नहर में नहा रहा था, इसी बीच डूब गया, लेकिन ग्रामीणों को इसकी जानकारी नहीं हो सकी। ग्रामीण कलश भरकर अपने घर लौट आए। जब वह अपने घर वापस नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू हो गई। इस बीच हजारा में कुछ गोताखोरों ने उसका शव बाहर निकाल लिया। शव की पहचान हो जाने पर मामले की जानकारी उसके परिजन को दी गई। सूचना पर परिजन व ग्रामीण मौके पर आ गए। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिवार का सबसे बड़ा बेटा था मृतक
कासगंज। मृतक युवक परिवार का सबसे बड़ा बेटा था। उसकी दो छोटी बहनें व एक छोटा भाई और है। बड़े बेटे की मौत से उसकी मां सुमन देवी का रो रोकर बुरा हाल है। अन्य परिजन भी काफी सदमे मेें हैं।
शुरू नहीं हो सकी भागवत
कासगंज। युवक की नहर में डूबकर मौत की घटना से ग्रामीण भी काफी दुखी है। गांव में बृहस्पतिवार से भागवत कथा का शुभारंभ होना था, लेकिन युवक की मौत के चलते कथा का शुभारंभ नहीं किया गया।