{"_id":"626adcdf22bbc859916d5805","slug":"person-dive-in-hazara-cenal-disturbed-by-beating-kasganj-news-agr531828942","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट से क्षुब्ध युवक ने लगाई हजारा नहर में छलांग, लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट से क्षुब्ध युवक ने लगाई हजारा नहर में छलांग, लापता
विज्ञापन
कासगंज के ढोलना क्षेत्र में भगवंतपुर हजारा नहर में युवक के छलांग लगाने के बाद ग्रामीणों से जानका
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। हजारा नहर में भगवंतपुर पुल के पास पिटाई से क्षुब्ध एक युवक ने छलांग लगा दी। युवक नहर में डूब गया। युवक के छलांग लगाने के बाद से उसकी तलाश की जा रही है। पहले स्थानीय गोताखोर तलाश में जुटे थे। अब पीएसी को भी तलाश में लगाया गया है। परिजन के युवक को पीटने के आरोपों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
अनिल यादव (22) निवासी इखौना थाना ढोलना शहर की बाईपास के पेट्रोल पंप पर सेल्समेन है। एक युवती के लापता हो जाने पर उसके परिजन ने अनिल से पूछताछ की। आरोप है कि युवती के परिजन ने युवक की पिटाई की। बताया गया कि युवक के सिर में चोट आई। युवक अपने चाचा सुरेंद्र सिंह के साथ बाइक से दवा देकर वापस लौट रहा था। तभी अचानक भगवंतपुर पुल हजारा नहर पर उसने नहर में छलांग लगा दी। चाचा ने युवक के छलांग लगाने पर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। पुलिस को सूचना दी गई। गोताखोर लगाए गए। लेकिन युवक नहीं मिला। सूचना पर थाना ढोलना पुलिस भी मौके पर आ गई। युवक की तलाश नहर में जारी है।
- युवक ने पिटाई से आहत होकर नहर में छलांग लगाई है। उसकी तलाश की जा रही है। पीएसी को भी तलाश के लिए लगाया गया है। जांच की जा रही है। - अनिल कुमार दौहरे, प्रभारी निरीक्षक, ढोलना।