{"_id":"63dc7f82f539ae431313be45","slug":"permission-not-granted-to-celebrate-shivaji-jayanti-in-agra-fort-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shivaji Jayanti 2023: किले में शिवाजी जयंती मनाने की नहीं मिली अनुमति, आने वाले थे महाराष्ट्र के सीएम शिंदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shivaji Jayanti 2023: किले में शिवाजी जयंती मनाने की नहीं मिली अनुमति, आने वाले थे महाराष्ट्र के सीएम शिंदे
Fri, 03 Feb 2023 08:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 03 Feb 2023 08:59 AM IST
सार
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इस कार्यक्रम को अनुमति देने से इन्कार कर दिया, जबकि आगरा किला में इससे पहले आगा खां फाउंडेशन दीवान ए आम में सांस्कृतिक प्रस्तुति और अवार्ड समारोह कर चुका है।
विज्ञापन
आगरा किले के ठीक सामने स्थित शिवाजी की प्रतिमा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती 19 फरवरी को मनाने के लिए आगरा के किले में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति देने से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने इन्कार कर दिया। इस पर दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई है।
याचिकाकर्ता आरआर पाटिल फाउंडेशन ने कहा है कि आगरा के किले में छत्रपति शिवाजी को कैद किया गया था। इस वजह से उनकी जयंती पर एक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति मांगी थी। यहां इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी आने थे। उन्होंने संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी को पत्र लिखकर कार्यक्रम की अनुमति मांगने और संस्कृति मंत्री को भी आमंत्रित किया है।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इस कार्यक्रम को अनुमति देने से इन्कार कर दिया। जबकि आगरा किला में इससे पहले आगा खां फाउंडेशन दीवान ए आम में सांस्कृतिक प्रस्तुति और अवार्ड समारोह कर चुका है। दायर याचिका में कहा गया है कि उच्च न्यायालय से एएसआई को निर्देश देने का अनुरोध किया है कि याचिकाकर्ता फाउंडेशन को 19 फरवरी को आगरा किले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी जाए।