फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Performed the sacred rites of 30 newly entered celibates

Agra News: 30 नवप्रवेशी ब्रह्मचारिणियों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया

Sat, 15 Feb 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 15 Feb 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Performed the sacred rites of 30 newly entered celibates
श्रीमती चंदावती कन्या गुरूकुल संस्कृत विद्यापीठ के बा​र्षिकोत्सव में  ब्रहमचारियों का प्रवेश कर
कासगंज। श्रीमती चंद्रावती कन्या गुरुकुल संस्कृत विद्यापीठ में छठवां वार्षिकोत्सव वैदिक परंपरा के अनुसार मनाया गया। 30 नवप्रवेशी ब्रह्मचारिणियों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। इस मौके पर गुरुकुल की छात्राओं ने भजन, गीत, कविताएं प्रस्तुत कीं।वार्षिकोत्सव का शुभारंभ आर्य विद्वान डॉ. सूर्यादेवी चतुर्वेदा के द्वारा किया गया। उन्होंने ब्रह्मचारिणियों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया। आर्य विद्वान आनंद पुरुषार्थी ने वेदों के महत्व पर प्रकाश डाला और वैदिक चर्चा की। आर्यवीर दल के संचालक पंकज आर्य ने भी वैदिक चर्चा में हिस्सा लेते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। गुरुकुल की ब्रह्मचारिणियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए भजन, गीत एवं भाष्ण प्रस्तुत किए। आर्य विद्वानों ने भारत सरकार की योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं पर भी प्रकाश डाला और महिला सशक्तिकरण की दिशा में योजना को महत्वपूर्ण बताया। पूर्व सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती ने देश एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए गुरुकुल शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए उसे आवश्यक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed