{"_id":"5e9c5afb8ebc3e77453544a9","slug":"people-will-not-get-petrol-and-diesel-without-masks-in-agra-during-lockdown","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: बिना मास्क के लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सख्ती से लागू होगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: बिना मास्क के लोगों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सख्ती से लागू होगा फैसला
Mon, 20 Apr 2020 12:02 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 20 Apr 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
पेट्रोल पंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन ने रविवार को व्हाटसएप के जरिए सभी सदस्यों से बात कर बिना मास्क लगाए किसी भी वाहन स्वामी को पेट्रोल-डीजल न देने का निर्णय लिया है। इस बाबत पंपों पर नोटिस भी चस्पा किया जाएगा।
आगरा पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश मल्होत्रा ने बताया कि कोरोना का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में मास्क नहीं है तो लोग रुमाल भी मुंह से बांधकर आ सकते हैं। बिना मुंह ढके लोगों को पंप से पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा।
डिजिटल भुगतान के लिए कर रहे जागरूक
पेट्रोल-डीजल लेने वालों वाहन चालकों को नकद भुगतान न करने की भी अपील की गई है। लोगों से कहा जा रहा है कि पेट्रोल-डीजल लेने के बाद डिजिटल भुगतान करें। पंप कर्मचारियों को भी डिजिटल भुगतान करने के बाद हाथों को सैनिटाइज करने को कहा है।

यह भी की गई है व्यवस्था
- दोपहिया वाहन चालक को एक मीटर दूर खड़ा कर तेल भरा जाए।
- पंपों पर कोई बिना मास्क के पेट्रोल-डीजल की जिद करे तो शिकायत करें।
- पंपों पर नोटिस चस्पा किए जाएं, कर्मचारियों को मास्क-सैनिटाइजर दिया जाए।
अभी भी 40 फीसदी पेट्रोल-डीजल की बिक्री
जिले में 150 पंपों पर लॉकडाउन से पहले 20 लाख लीटर डीजल और पांच लाख लीटर पेट्रोल की रोजाना बिक्री हो रही थी। लॉकडाउान में अभी भी 40 फीसदी पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री हो रही है।
आइओसी के अधिकारियों का कहना है कि अभी खेतीबाड़ी का कार्य चल रहा है। इमरजेंसी वाहनों की संख्या भी बहुत है। पहले के मुकाबले अब वाहन चालक जरूरत से चार गुना डीजल-पेट्रोल भरवा रहे हैं।