फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people will free one thousand birds from cage and release them sky on new year in Agra

नए साल का अनोखा जश्न: एक हजार परिंदों की आकुल उड़ान को मिलेगा खुला आकाश, पिंजरे से किए जाएंगे मुक्त

Fri, 30 Dec 2022 08:43 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 Dec 2022 08:43 PM IST
सार

आगरा में वर्ष 2023 में नए साल के पहले दिन इन चिड़ियों को कैद से मुक्त किया जाएगा। संगठन और खेल संघों के पदाधिकारी अपने व्यय पर परिंदों को कैद से मुक्त करके खुला आकाश दिखाएंगे।

विज्ञापन
people will free one thousand birds from cage and release them sky on new year in Agra
आकाश में उड़ते पक्षी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नीड़ न दो चाहे टहनी का, आश्रय छिन्न-भिन्न कर डालो, लेकिन पंख दिए हैं तो, आकुल उड़ान में विघ्न न डालो..। हिंदी जगत के प्रख्यात कवि शिवमंगल सिंह सुमन की कविता की यह पंक्तियां दशकों बाद सार्थक होने जा रही है। नए साल में 1 जनवरी को पिंजरों में कैद एक हजार परिंदे आकाश छूने की व्याकुलता को पहली बार पूरा करेंगे। परिंदों को पंखों के बूते आकाश की उड़ान कराने और उन्हें आसमान से प्रकृति के अप्रतिम सौंदर्य को निखारने की जिम्मेदारी शहर के खेल संघों और सामाजिक संगठनों ने अपने कंधों पर ली है।  

विज्ञापन


खास बात यह है कि वर्ष 2023 में नए साल के पहले दिन इन चिड़ियों को कैद से मुक्त किया जाएगा। संगठन और खेल संघों के पदाधिकारी अपने व्यय पर परिंदों को कैद से मुक्त करके खुला आकाश दिखाएंगे। लोकस्वर के संस्थापक अध्यक्ष राजीव गुप्ता का कहना है कि किसी भी पक्षी को बेचना और कैद करके रखना नियमों का उल्लंघन है। ऐसा नहीं किया जा सकता है। अगर पक्षी है तो उसे स्वतंत्र रहने का अधिकार है। नए साल पर पंछियों की नया आसमान मिलेगा। यह अच्छा संदेश है। ऐसा समय-समय पर होते रहना चाहिए।

विज्ञापन

ये कहता है नियम:

वन्य जीव अधिनियम 1972 के तहत पशु-पक्षियों का व्यवसाय नहीं किया जा सकता है। अगर कोई व्यवसाय करते हुए पकड़ा जाता है, तो इसमें तीन साल की सजा का प्रावधान है। पक्षियों को कैद करके रखना भी कानून के उल्लंघन के दायरे में आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह अद्भुत पहल है। यह सराहनीय है। संभवत देश में पहली बार ऐसा हो रहा जब अंग्रेजी नव वर्ष में 1000 पंछियों को उनका नया संसार मिलेगा। -मेयर नवीन जैन

ये लोग खोलेंगे पक्षियों के पिंजरे:

  •  50 चिड़ियों को दूंगी नया संसार: शीतल अग्रवाल 
  • 100 पंछियों को करेंगे कैद मुक्त: करन गर्ग  
  • 100 पक्षियों को दिखाएंगे आकाश का रास्ता: मनीष राय 
  • 100 पक्षी भरेंगे नई उड़ान: राजीव सोई
  • 100 पंछियों को उड़ाएंगे: विनोद शीतलानी 
  • 100 पक्षी पहली बार खुलकर फैलाएंगे पंख: पंकज शर्मा 
  • 100 पंछियों की खुली उड़ान देख मिलेगा सुकून: तोमर 
  • 100 पक्षियों को उड़ाएगा खेलगांव स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: डॉ. दीपक मारू 
  • 100 पक्षियों को आजाद करेगा होली पब्लिक स्कूल: संजय तोमर 
  • 100 चिड़ियों को नया आसमान दिखाएगा सेंट एंड्रूज पब्लिक स्कूल: डॉ. गिरधर शर्मा 
  • 50 पंछियों को पिंजरे से बाहर निकालेंगे: मदन मोहन शर्मा 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed