फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people waited for the minister for four hours in firozabad

Firozabad: तीनों मंत्रियों के इंतजार में घंटों इंतजार, आए सिर्फ दयाशंकर सिंह, बिना पीड़ा बताए लौटे कई फरियादी

Sun, 28 Aug 2022 10:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Aug 2022 10:13 PM IST
सार

फिरोजाबाद में रविवार को परिवहन विभाग के राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री आशीष पटेल का दौरा प्रस्तावित था, लेकिन आए सिर्फ एक मंत्री। वह भी सवा चार घंटे देरी से पहुंचे। 

विज्ञापन
people waited for the minister for four hours in firozabad
जन चौपाल कार्यक्रम में मंत्री दयाशंकर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हुजूर आपने आते-आते देर कर दी...। हम तो आपको अपनी पीड़ा बताने आए थे। कुछ ऐसा ही रविवार को हुआ फिरोजाबाद जिले में। तीन मंत्रियों से अपनी पीड़ा बताने के लिए लोगों को सवा चार घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा। आए सिर्फ एक ही मंत्री। इंतजार करते-करते कई फरियादी चले गए। हालांकि राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह के पहुंचने के बाद 100 लोगों ने अपनी समस्या व शिकायत दर्ज कराई। 

विज्ञापन


रविवार को प्रदेश सरकार में परिवहन विभाग के राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी एवं प्राविधिक शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री आशीष पटेल का आगमन प्रस्तावित था। ऐसे में जिले के लोगों को अपनी समस्याओं के निदान की आस बढ़ गई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 11 बजे से पहले ही मंत्रियों से मिलने के लिए लोग पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर पहुंचे। 

विज्ञापन

व्याकुल दिखाई दिए फरियादी

जैसे-जैसे समय बीता फरियादी भी व्याकुल दिखे। ऐसे में दूर-दराज से भूखे प्यासे आये कई फरियादी बिना पीड़ा बताए ही लौट गए। हालांकि दोपहर बाद करीब साढे तीन बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे राज्यमंत्री दयाशंकर ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और त्वरित निस्तारण के लिए अफसरों को जरूरी निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पर मुकदमा दर्ज कर लिया

मेहताब नगर के राजेश कुमार ने बताया कि कुछ लोगों मेरे घर पर आकर मुझसे मारपीट की थी। अवैध असलहे के बल पर पूरे परिवार को धमकाया। मैंने पुलिस को सूचना दी। लेकिन पुलिस ने मुझ पर ही मुकदमा दर्ज कर दिया। जबकि दबंग के किस्म के हमलावर बेखौफ घूम रहे हैं।

सुविधा शुल्क न देने पर कार्रवाई ही नहीं 

रामनगर निवासी नीतू ने कहा कि मेरी बेटी दो माह से लापता है। पुलिस से शिकायत की। इसके बाद भी आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। थाना लाइनपार में तैनात एक दरोगा ने सुविधा शुल्क मांगा। नहीं देने पर आज तक बेटी नहीं मिल सकी। अब पूछने पर थाना पुलिस डांट डपट कर भगा देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed