{"_id":"633f2566b2d0547e0e49b21b","slug":"people-told-problems-to-minister-sp-singh-baghel-who-came-to-see-taj-mahal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताज देखने आए केंद्रीय राज्यमंत्री से बयां किया दर्द, ताजगंज के लोगों ने बताईं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताज देखने आए केंद्रीय राज्यमंत्री से बयां किया दर्द, ताजगंज के लोगों ने बताईं समस्याएं
Fri, 07 Oct 2022 12:28 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:28 AM IST
सार
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल बृहस्पतिवार को परिवार के साथ ताजमहल देखने पहुंचे। इस दौरान पूर्वी गेट पर ताजखेमा के सामने स्थानीय लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को ज्ञापन देते स्थानीय लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजमहल के 500 मीटर परिधि में व्यावसायिक गतिविधियों को बंद करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश से परेशान ताजगंज के व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों ने केंद्रीय विधि राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल के सामने अपना दर्द बयां किया। राज्यमंत्री बघेल बृहस्पतिवार को परिवार के साथ ताजमहल देखने आए थे।
विज्ञापन
पूर्वी गेट पर ताजखेमा के सामने स्थानीय लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं। केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में अपने मंत्रालय से मदद का आश्वासन दिया है। वहीं, इस मामले में समाजवादी पार्टी के बाद कांग्रेस ने भी ताजगंज के लोगों की पीड़ा दूर करने का भरोसा दिया है। ताजगंज गांधी आश्रम पर हुई बैठक में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वह यह मामला शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
ताजगंज डेवलपमेंट फाउंडेशन के अध्यक्ष नितिन सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को जब केंद्रीय राज्यमंत्री आए तो लोग अपना दर्द बयां करने से रुक नहीं पाए। हमने उनके सामने सभी कागजात रखे हैं और उन्हें पूरा मामला बताया है। इस मामले में पश्चिमी गेट वेलफेयर एसोसिएशन को एडीए से शिकायत है, लेकिन आदेश के कारण ताजगंज के लोग प्रभावित हो रहे हैं। सरकार उनके पक्ष को कोर्ट में रखे। इस मामले में केंद्रीय मंत्री ने कागजात जांचने के बाद मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन