{"_id":"641fca8389cd13365304e985","slug":"people-thronged-two-day-gangaur-fair-in-agra-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोले में निकले गणगौर: झूम उठे लोग, रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया क्षेत्र, बच्चों ने झूलों पर की मस्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डोले में निकले गणगौर: झूम उठे लोग, रंग-बिरंगी रोशनी में नहाया क्षेत्र, बच्चों ने झूलों पर की मस्ती
Sun, 26 Mar 2023 10:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 26 Mar 2023 10:01 AM IST
सार
आगरा में प्रसिद्ध गणगौर मेला का आयोजन हुआ। इस दौरान गोकुलपुरा क्षेत्र रंग-बिरंगी रोशनी में जगमगा उठा। चौराहों और मंदिरों के पास गणगौर के मनमोहक जोड़ों के दर्शन करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
गणगौर स्वरूप के साथ सेल्फी लेते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में दो दिवसीय गणगौर मेले में गोकुलपुरा रंग-बिरंगी रोशनी में नहा उठा। चौराहों और मंदिरों के पास गणगौर के मनमोहक जोड़ों के दर्शन करने के लिए लोग उमड़ पड़े। युवाओं में गणगौर के साथ सेल्फी खिंचाने की होड़ रही। मोतीकटरा के मेले में भी गणगौर के जोड़े सजाए गए। लोगों ने चाट-पकौड़ी का आनंद लिया। बच्चों ने झूलों पर मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों में नजर आया उत्साह
सजे गणगौर को देखने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया। हर मोहल्ले में रखे खूबसूरत गणगौर को देखकर लोग मोहित हो रहे थे। गणगौर मेले के समापन पर पुलिस उपायुक्त नगर विकास कुमार, महंत योगेश पुरी ,नवीन कालरा ने गणगौर के समक्ष दीप जलाया। देर रात बैंडबाजों के साथ 35 जोड़ों की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
सहयोगियों को किया गया सम्मानित
शोभायात्राएं बलका बस्ती, राजा मंडी, कंस गेट चौराहा से होते हुए निकाली गईं। नगर भ्रमण के बाद रविवार की तड़के भस्मासुर के पुतला दहन के साथ मेले का समापन किया गया। समापन पर श्रीगणगौर मेला कमेटी की ओर से सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन