फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people set fire to girl kidnapping accused gym trainer house in Agra

आगरा के रुनकता में बवाल: युवती को भगाने के आरोपी जिम संचालक साजिद के घरों में लगाई आग, आठ गिरफ्तार

Fri, 15 Apr 2022 11:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Apr 2022 11:27 AM IST
सार

आगरा के रुनकता से अगवा युवती के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार सुबह बवाल हो गया। भीड़ ने आरोपी के दो घरों में आग लगा दी। इससे कस्बे में हड़कंप मच गया।  

विज्ञापन
people set fire to girl kidnapping accused gym trainer house in Agra
आरोपी के घर में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के रुनकता से लापता हुई युवती के मामले में आरोपी जिम संचालक साजिद की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार सुबह गांव में बवाल हो गया। आरोपी जिम संचालक के दो घरों में आग लगा दी गई। सूचना पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। मौके पर पहुंची दमकल ने घरों में लगी आग पर काबू पाया। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने रुनकता चौकी इंचार्ज को निलंबित कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन

 
बता दें कि बुधवार रात को ही पुलिस ने युवती को दिल्ली से बरामद कर लिया था। जिम संचालक की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इसके लिए पुलिस टीम दबिश दे रही थी। युवती का मेडिकल कराने के बाद नारी निकेतन भेज दिया गया था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर शुक्रवार सुबह रुनकता में बाजार बंद हो गया। इससे तनाव की स्थिति थी। 
विज्ञापन

उपद्रवियों ने ताला तोड़कर लगाई आग 

बताया गया है कि आरोपी जिम संचालक के दो घरों पर ताला लगा हुआ था। तभी बड़ी संख्या में लोग आए। उन्होंने घरों के ताले तोड़कर आग लगा दी। इसके बाद भाग निकले। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सीओ हरीपर्वत सत्यनारायण का कहना है कि दो घरों में आग लगाई गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इलाके में फोर्स तैनात की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 

people set fire to girl kidnapping accused gym trainer house in Agra
आरोपी के घर में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई 

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि चार दिन पहले बालिग लड़की एक लड़के के साथ चली गई थी। लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। कोर्ट की छुट्टी होने के बाद लड़की के अभी बयान नहीं हो पाए हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को कुछ लोग यहां इकट्ठे हुए थे। उक्त लोगों ने आरोपी के घरों में आग लगा दी। आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगजनी करने वालों के खिलाफ गैंगस्टर और एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।

दूसरे समुदाय का है आरोपी

रुनकता की रहने वाली छात्रा 11 अप्रैल की दोपहर लापता हो गई थी। परिजनों ने जिम संचालक साजिद पर उसे अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अखिल भारत हिंदू महासभा ने थाने का घेराव कर हंगामा किया था। पुलिस को युवती की बरामदगी का अल्टीमेटम दिया था।

दिल्ली में मिली थी लोकेशन 

बुधवार को छात्रा की लोकेशन दिल्ली में मिली थी। इस पर पुलिस टीम गई थी। उसे बरामद कर लिया। युवती के वीडियो भी वायरल हुए थे। इसमें वो अपनी मर्जी से जाने की बात कह रही थी। युवती के सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक कमरे में नजर आ रही। वह कह रही है कि बालिग है। इसमें जिम संचालक भी नजर आया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed