{"_id":"692c306141a66e1b18085cbb","slug":"people-protest-against-waterlogging-2025-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जलभराव पर फूटा लोगों का आक्रोश...गंदे पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन, प्रशासन से की ये मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जलभराव पर फूटा लोगों का आक्रोश...गंदे पानी में खड़े होकर किया प्रदर्शन, प्रशासन से की ये मांग
Sun, 30 Nov 2025 05:24 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 30 Nov 2025 05:24 PM IST
सार
मार्ग पर जलभराव को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया। प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के तहसील किरावली एवं विकास खंड अछनेरा क्षेत्र के महुअर-पाली सदर मार्ग पर एक वर्ष से अधिक समय से चल रही जलभराव की समस्या अब ग्रामीणों के सब्र को तोड़ रही है। नाली के पानी की निकासी न होने से मार्ग पर लगातार गंदा पानी भरा रहता है, जिससे आवागमन बाधित होने के साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
महुअर गांव के रहने वाले अनुज पंडित के नेतृत्व में रविवार को ग्रामीण पानी से भरे मार्ग पर उतर आए और जोरदार हंगामा कर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने कहा कि बार-बार शिकायत के बावजूद विभागों ने आंखें मूंद ली हैं। यह समस्या बरसात में तो विकराल हो जाती है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को इसकी कोई परवाह नहीं है।
अनुज पंडित ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो वे ग्रामीणों के साथ डीएम को ज्ञापन सौंपकर बड़े आंदोलन का रुख करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मार्ग से स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और बाइक सवारों को रोजाना भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। हंगामा करने वालों में रोहित पंडित, भोला पाली, निशांत चौधरी, संदीप शर्मा, विशाल पाली, पन्ना शर्मा, सुरेश पंडित, मोना पाली, अवनीश, अंकित दीक्षित, अनुज ओझा, ऊदल कुशवाह आदि रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन