फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people protest after shiksha mitra death

भर्ती परीक्षा छूटने और मानदेय न मिलने पर सदमे से शिक्षामित्र की मौत, हंगामा

Mon, 16 Jul 2018 07:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Mon, 16 Jul 2018 07:59 AM IST
विज्ञापन
people protest after shiksha mitra death
शिक्षामित्र की मौत के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के खंदौली क्षेत्र के ग्राम खेड़ा हाजीपुर में शनिवार की देर रात एक शिक्षामित्र की मौत हो गई। घरवालों के मुताबिक, भर्ती परीक्षा छूटने और चार महीने से मानदेय नहीं मिलने से वो सदमे में था। 
विज्ञापन


शिक्षामित्र की मौत की खबर पर सुबह शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष पहुंच गए। प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने की मांग करते हुए ग्रामीणों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। घंटों बाद भी कोई अधिकारी नहीं आया तो यमुना एक्सप्रेसवे जाम करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


इसके बाद थाना पुलिस और एसडीएम एत्मादपुर मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से दो लाख रुपये और पत्नी को सरकारी नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तनाव में था शिक्षामित्र

खेड़ा हाजीपुर निवासी निजामुद्दीन (31) पुत्र सहाबुद्दीन प्राथमिक विद्यालय सोनगा में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात था। वो टीईटी पास था। शनिवार देर रात अचानक उसकी घर पर ही मौत हो गई। 

रविवार सुबह शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह छौंकर अन्य साथियों के साथ घर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि निजामुददीन 27 मई को शिक्षक भर्ती परीक्षा देने गया था, लेकिन मूल शैक्षिक प्रमाणपत्र नहीं होने पर उसे परीक्षा में नहीं बैठने दिया गया था।

जबकि दस्तावेज बीएसए ऑफिस में जमा थे। इधर, चार महीने से मानदेय भी नहीं मिला था। परीक्षा छूटने और आर्थिक तंगी के कारण वो तनाव में था। इसी वजह से शनिवार की रात उनकी सदमे से मौत हो गई। 

प्रशासन ने दिया आश्वासन

परिजनों ने बगैर अधिकारियों के आए अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया। घंटों इंतजार के बाद भी जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम लगाने की चेतावनी दी।

इसके बाद थाना पुलिस पहुंची। साथ ही एसडीएम एत्मादपुर अभिषेक सिंह, सांसद प्रतिनिधि टीकम सिंह तोमर, एबीएसए नीलम मौके पर पहुंची। एसडीएम ने मुख्यमंत्री राहत कोष से मुआवजा और पत्नी गुड्डी को सरकारी नौकरी देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed