फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People of Shivpuri create ruckus regarding drinking water problem

पेयजल समस्या को लेकर शिवपुरी के लोगों का हंगामा

Mon, 06 Sep 2021 10:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
People of Shivpuri create ruckus regarding drinking water problem
टूंडला नगर पालिका में हंगामा करते शिवपुरी कॉलोनी के वाशिंदे - फोटो : TUNDLA
टूंडला। शिवपुरी कॉलोनी के लोगों ने पेयजल समस्या के विरोध में पालिका कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। लोगों ने पेयजल की आपूर्ति नहीं होने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन

पालिका पर प्रदर्शन करते हुए शिवपुरी कॉलोनी के लोगों ने बताया कि की गली नंबर तीन में सबमर्सिबल सही से पानी नहीं दे रही है। इसके चलते गली नंबर एक में पानी की समस्या है। इसके मद्देनजर पालिका प्रशासन ने गली नंबर एक में नई सबमर्सिबल की बोरिंग कराई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि बोरिंग कराए एक हफ्ता बीत चुका है लेकिन चालू नहीं किया गया। ऐसे में मोहल्ले के लोगों के सामने पानी का संकट बना हुआ है। उन्होंने सबमर्सिबल चालू न किए जाने को लेकर नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। लोगों के हंगामे की आवाज सुनकर ईओ मुकेश कुमार अपने कक्ष से बाहर आ गए। उन्होंने लोगों को समझाते हुए जल्द पानी की सप्लाई देने का आश्वासन दिया तब जाकर वे शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ मुकेश कुमार ने कहा कि नई सबसर्मिबल की बोरिंग में पाइप डालने का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही सबमर्सिबल से कॉलोनी की पाइप लाइनों में कनेक्शन करा पानी की आपूर्ति सुचारु की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed