फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People of Sansarpur suffocating smoke

कूड़े के ढेरों से उठ रहा धुआं, संसारपुर के वाशिंदों का फूल रहा दम

Fri, 10 Jun 2022 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
People of Sansarpur suffocating smoke
मैनपुरी। नगर पालिका के सफाईकर्मी संसारपुर वार्ड में रिहायशी इलाके के पास कूड़ा डंप करउसे जला रहे हैं। उठता धुएं का गुबार यहां के वाशिंदों का दम फुला रहा है। लोगों को बीमारियों का खतरा सता रहा है।
विज्ञापन

नगर पालिका का कूड़ा निस्तारण प्लांट दो साल से बंद पड़ा है। सफाईकर्मी शहर में इधर-उधर कूड़ा डंप कर रहे हैं। वार्ड संख्या पांच संसारपुर के आसपास भी कूड़े के ढेर लगे हैं। संसारपुर में कूड़ा अधिक एकत्रित न हो इसके लिए पालिकाकर्मी उसे जला देते हैं। दिन-रात कूड़े के ढेरों से धुआं उठता रहता है। यह हवा के साथ रिहायशी इलाकों में पहुंचकर लोगों का जीना मुहाल कर देता है।
विज्ञापन

-मच्छर-मक्खी से जीना हुआ मुश्किल
रिहाइशी इलाके के आसपास कूड़े के ढेर से क्षेत्र में मच्छर और मक्खी की भरमार है। लोगों का कहना है कि शाम होते ही मच्छर और मक्खी जीना मुश्किल कर देते हैं। लोगों को डेंगू, मलेरिया सहित अन्य बीमारियों के फैलने का डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जहरीली गैसें हैं हानिकारक
संसारपुर में एकत्रित कचरे में प्लास्टिक और पॉलिथीन भी है। सौ शैया अस्पताल के डॉ. अभिषेक दुबे का कहना है कि पॉलिथीन मिक्स कचरे के जलने से धुआं और जहरीली गैसें निकलती हैं। यह शरीर के साथ फेंफड़ों पर असर करती हैं। सांस और दमा के मरीजों के लिए यह धुआं जानलेवा साबित हो सकता है।
धुआं हवा के साथ ही बस्ती की ओर आता है। इससे सांस लेने में दिक्कत होती है। पालिका कर्मियों से कूड़ा न जलाने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी।
-दिनेश कुमार
कूड़े से उठता धुआं आंखों में जलन पैदा करता है। सांस भी फूलने लगती है। सबसे ज्यादा परेशानी बड़े बुजुर्गों को होती है। नगर पालिका को ध्यान देना चाहिए।
-ओमकार
कूड़े के ढेरों से उठने वाले धुआं ने जीना मुश्किल कर दिया है। कचरे की दुर्गंध ने भी बेहाल कर रखा है। कई बार शिकायत की, लेकिन नगर पालिका ने नहीं सुनी।
-शिव कुमार
-बस्ती के आसपास कूड़े के ढेर लगे होने के कारण मच्छर और मक्खियों ने भी जीना मुश्किल कर रखा है। शाम होते ही मच्छर और मक्खी परेशान करने लगते हैं।
-यश प्रताप
कूड़ा निस्तारण प्लांट बंद होने के कारण संसारपुर के पास कूड़े को डंप किया जा रहा है। नगर पालिका कूड़ा नहीं जलवा रही है। आग किसने लगाई है इसकी जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।
-लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका।
फोटो नंबर-29
कहीं भी कूड़े के ढेर में आग न लगाएं : डीएम
मैनपुरी। कलक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा की। कहा कि कहीं भी कूड़े के ढेर में आग नहीं लगाई जाए। बारिश से पहले नाले नालियों की सफाई कराई जाए। बिजली चोरी रोकी जाए और ओटीएस योजना को प्रभावी बनाया जाए।

कहा कि एसडीएम और तहसीलदार क्षेत्र का भ्रमण कर लंबित आरसी की वसूली कराएं। पांच साल से पुराने वादों की पत्रावलियों पर लाल फ्लैग लगाकर साप्ताहिक तिथि देकर निस्तारित करें। दायरे के अनुसार वादों का निस्तारण करें। जमीन पर कब्जा करने वालों को चिन्हित करें। विभिन्न विभागों में लंबित मामले शीघ्र निस्तारित किए जाएं।
एडीएम रामजी मिश्र, एडीएम न्यायिक गणेश प्रसाद, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी एसएन मौर्य, एसडीएम नवोदिता शर्मा, कुलदेव आदि मौजूद रहे।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed