{"_id":"61ba31cd72a40322b32e6d30","slug":"people-of-premnagar-salai-forced-to-have-contaminated-water-for-a-month-agra-news-agr517935888","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से दूषित पानी को मजबूर प्रेमनगर सैलई के लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से दूषित पानी को मजबूर प्रेमनगर सैलई के लोग
विज्ञापन
फिरोजाबाद। करीब एक माह से दूषित पेयजल आपूर्ति से परेशान प्रेम नगर सैलई क्षेत्र महिलाएं अपनी वेदना लेकर बुधवार को नगर निगम पहुंच गई। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत के बाद भी निगम के जलकल विभाग के अधिकारी समस्या की अनदेखी कर रहे हैं। इस कारण से क्षेत्र में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका है।
प्रेम नगर सैलई क्षेत्र की 30-40 महिलाएं बुधवार को निगम कार्यालय पहुंचीं। हाथ में पानी की कैन थामे महिलाओं ने आरोप लगाया कि विगत अक्तूबर माह से 100 से अधिक परिवारों को दूषित पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। जलकल विभाग के अफसरों को कई बार शिकायती पत्र दिए। व्यक्तिगत रूप से भी जलकल विभाग के अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया लेकिन सुनवाई नहीं हो रही हैं।
परिणामस्वरूप लोगों को दूषित पानी से ह अपने घरेलू कामकाज निपटाने पड़ रहे हैं। महिलाओं ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वह साफ पानी नहीं खरीद सकते हैं। इस कारण दूषित पानी का ही प्रयोग करना पड़ रहा है। हालांकि दूषित पानी के सेवन से संक्रामक रोग होने की खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
---
सीवर लाइन-गंदे पानी से गुजर रहीं पाइपलाइन
प्रेमनगर सैलई की महिलाओं ने बताया कि समूचे क्षेत्र में गंदगी व सीवर का पानी सड़कों पर भरा हुआ है। गंदे व सीवर लाइन के बीच से ही घरों में जाने वाली पेयजल पाइपलाइन गुजर रही है। पाइपलाइन में छोटी सी भी लीकेज होने पर दूषित पानी की आपूर्ति होती है। कई बार शिकायत के बाद भी नगर निगम के अधिकारी क्षेत्र में सफाई नहीं कराते हैं।
प्रेमनगर सैलई की महिलाएं आई थीं। उनकी समस्या सुनी गई हैं। क्षेत्र में सीवर लाइन व नाली की सफाई कराने के साथ ही घरों में आपूर्ति किए जाने वाले पानी की जांच कराई जाएगी।
रामबाबू राजपूत
जलकल महाप्रबंधक