फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People of one thousand houses will get relief from waterlogging

Agra News: जलभराव से एक हजार घरों के लोगों को मिलेगी निजात

Thu, 11 Jul 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 11 Jul 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
People of one thousand houses will get relief from waterlogging
मैनपुरी। बाईपास रोड के किनारे बने एक हजार घरों के लोगों को जलभराव से राहत मिलेगी। करहल चौराहे से सिंधिया तिराहे तक जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से आससास रहने वाले लोग तथा राहगीर परेशान होते हैं। बारिश होने पर गंदा पानी जमा होने से समस्या और गहरा जाती है। लोगों को समस्या से निजात दिलाने के लिए लोक निर्माण विभाग नाला बनवाएगा।
विज्ञापन

शहर के बाहरी इलाके में बने बाईपास पर करहल चौराहे से लेकर सिंधिया तिराहे तक लोगों ने मकान बना लिए हैं। बाईपास किनारे कई नई कॉलोनियां भी बन गई हैं। इन घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी बाईपास मार्ग पर ही जमा होता है। सामान्य दिनों में सड़क पर भरे रहने वाले गंदे पानी की समस्या बारिश होने पर और बढ़ जाती है। बारिश के मौसम में बाईपास से पैदल तो दूर वाहन तक से निकलना मुश्किल होता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग कई बार जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग भी कर चुके हैं। क्षेत्रीय लोगों ने दो सप्ताह पहले पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को ज्ञापन देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी। पर्यटन मंत्री के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग ने करहल चौराहे से सिंधिया तिराहे तक सड़क किनारे नाला बनाने का निर्णय लिया है। लगभग दो किलोमीटर लंबा नाला बनने के बाद लोगों को जलभराव की समस्या से निजात भी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed