फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people got upset for dog went missing taking help of social media to find 

Agra: कुत्ता हुआ लापता तो मोहल्ले के लोग हो गए परेशान, ढूंढने के लिए सोशल मीडिया का ले रहे सहारा

Fri, 08 Jul 2022 01:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Jul 2022 01:00 PM IST
सार

आवारा कुत्तों से परेशान होने की खबरें तो कई सुनी होंगी, लेकिन यहां हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे कुत्ते के बारे में जिसके लापता हो जाने पर मोहल्ले के लोग परेशान हो गए हैं। इसे खोजने के लिए लोग सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। 
 

विज्ञापन
people got upset for dog went missing taking help of social media to find 
लापता कुत्ता भालू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा के आवास विकास कॉलोनी सेक्टर सात में गली में रहने वाले एक कुत्ते को लेकर लोग परेशान हैं। उसे एक परिवार ने डंडा मारकर भगा दिया। कॉलोनी के लोग उसकी तलाश में लगे हुए हैं। इसके लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले श्रीनिवास एसएन मेडिकल कॉलेज में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि गली में एक कुत्ता रहता था। उसको लोग प्यार से भालू कह कर पुकारते थे। ज्यादातर परिवार उसे रोजाना दूध रोटी दिया करते हैं। मोहल्ले में रहने वाला एक परिवार कुत्ते का विरोध कर रहा था। बुधवार रात को उस परिवार की महिला ने डंडे से कुत्ते को भगा दिया। यह सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। 
विज्ञापन


जब लोगों को महिला की इस करतूत के बारे में पता चला, तो उनमें आक्रोश फैल गया। उन्होंने विरोध भी किया। बाद में कुत्ते की तलाश की गई। मगर, अब तक नहीं मिल सका है। तब से कॉलोनी के लोग कुत्ते की तलाश में जुटे हुए हैं। इस मामले में लोगों का कहना है कि यदि भालू नहीं मिला, तो पुलिस से  भी शिकायत करेंगे। फिलहाल उसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed