{"_id":"5ba7029d867a557f6b0b8c98","slug":"people-gifts-taj-mahal-as-tejo-mahal-to-praveen-togadia-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भगवा रंग में रंगा 'तेजोमहालय' भेंट कर तोगड़िया का स्वागत, खड़ा हो सकता है विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवा रंग में रंगा 'तेजोमहालय' भेंट कर तोगड़िया का स्वागत, खड़ा हो सकता है विवाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 23 Sep 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया को भेंट किया गया तेजो महल
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के स्वागत कार्यक्रम में उन्हें गदा, तलवार, हल आदि भेंट किए तो वहीं ताजमहल की प्रतिकृति भी उपहार स्वरूप दी गई, लेकिन ताज महल की प्रतिकृति को उन्होंने तेजोमहालय के रूप में दिया था।
ताज के मॉडल पर तेजो महल लिखा था। उस पर भगवा रंग था। तोगड़िया ने भी हाथ जोड़कर इसे स्वीकार किया। दरअसल, हिंदू संगठन ताजमहल का अपना दावा करते हैं। वे उनका कहना है कि यह भगवान शिव का मंदिर का जिसे मुगल शहंशाह ने ताजमहल बना दिया है।
अचानक आई भीड़ तो भर गया सूर सदन
तोगड़िया का कार्यक्रम शनिवार को सूर सदन प्रेक्षागृह में आयोजित किया था। इसमें करीब एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था है। जिस वक्त प्रवीण तोगड़िया हाल में पहुंचे वहां करीब 75 फीसदी सीटें खाली पड़ी थीं।

Trending Videos
एक बार वहां का नाजारा देख कर तोगड़िया का मूड उखड़ गया, लेकिन जिस वक्त स्वागत कार्यक्रम चल रहा था अचानक राष्ट्रीय हिंदू परिषद के महानगर अध्यक्ष गोविंद पाराशर भारी भीड़ के साथ आ गए। एक ही झटके में हाल फुल गया। तोगड़िया चेहरा खिल गया तो आयोजकों ने भी राहत की सांस ली।
डीएम आवास तक करना था मार्च
प्रवीण तोगड़िया प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपना चाहते थे। इसलिए तय हुआ था कि कार्यकर्ता तोगड़िया के नेतृत्व में डीएम आवास तक मार्च करेंगे। वहां जाकर डीएम को ज्ञापन देंगे। यह सुनकर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के हाथ पैर फूल गए।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता के मार्च से न केवल यातायात व्यवस्था ठप हो जाती है बल्कि सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो जाता है। अधिकारियों ने तोगड़िया से वार्ता की और समझाया तो तोगड़िया मान गए और सूर सदन के गेट पर सिटी मजिस्ट्रेट ने ज्ञापन लिया।