फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People gave their reactions on Budget 2024 by sharing videos and cartoons on social media

Budget 2024: मिडिल क्लास तुम टीवी देखो, तुमको मिला डिबेट; सोशल मीडिया पर वीडियो...तो किसी ने शेयर किया कार्टून

Wed, 24 Jul 2024 03:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Jul 2024 03:34 PM IST
सार

बजट पर लोगों ने तरह तरह की प्रतिक्रियाएं की। किसी ने लिखा मिडिल क्लास तुम टीवी देखो, तुमको मिला डिबेट। वहीं किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो तो किसी ने कार्टून शेयर किया। 

विज्ञापन
People gave their reactions on Budget 2024 by sharing videos and cartoons on social media
बजट पर सोशल मीडिया पर लोगों ने दी प्रतिक्रियाएं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट संसद में पेश किया जा चुका है। इसमें किसको क्या मिला? इस पर चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। खूब मीम्स शेयर किए जा रहे हैं। बजट के आकलन और पक्ष-विपक्ष पर बयानबाजी हो रही है। गगन प्रताप ने लिखा कि गरीबों को मिली सब्सिडी, अमीरों को मिला रिबेट, मिडिल क्लास तुम टीवी देखो, तुमको मिला डिबेट।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह पहला बजट था। सरकार ने युवाओं से लेकर किसानों तक के लिए अलग-अलग घोषणाएं की हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

एक्स पर पिंटू ने मीम्स शेयर किया। वीडियो में एक महिला एक युवक को कुछ समझा रही है। इसमें लिखा है कि बता बेटा तेरे एकाउंट में तो सिर्फ 20 रुपये हैं। फिर तू क्यों बजट को लेके दुखी हो रहा है।
 

रोशन राय ने एक वीडियो शेयर किया। इसमें लिखा कि हर बार बजट में मध्यम वर्ग के लिए सरकार। इसमें उद्योगपति मुकेश अंबानी लोगों की प्लेट में रखे व्यंजन को उठाते नजर आ रहे हैं। वह हाथ भी जोड़ रहे हैं। इसी तरह किसी ने टूटी सड़क तो किसी ने इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त की।
 
विज्ञापन

लोग अपने वीडियो डालकर भी बजट के बारे में बता रहे हैं। उन्हें क्या मिला और क्या नहीं मिला। इस पर बातें बोल रहे हैं। एक फोटो शेयर किया गया। यह फोटो नायक फिल्म का है। इसमें अभिनेता अमरीशपुरी नजर आ रहे हैं। फोटो पर फिल्म का डायलॉग लिखा गया कि वो चिल्लाते हैं तो चिल्लाने दो...। पहले चिल्लाएंगे...फिर थक जाएंगे...फिर सो जाएंगे। इसके अलावा लोग पक्ष और विपक्ष में खड़े होकर प्रतिक्रिया व्यक्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed