{"_id":"5e787e778ebc3e711a36bee5","slug":"people-gathered-in-streets-buy-goods-in-mathura-market","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू के बाद कान्हा की नगरी में सड़कों पर उमड़े लोग, सामान खरीदने की आपाधापी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू के बाद कान्हा की नगरी में सड़कों पर उमड़े लोग, सामान खरीदने की आपाधापी
Mon, 23 Mar 2020 03:30 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 23 Mar 2020 03:30 PM IST
सार
लोगों में अधिक सामान खरीदने की रही आपाधापी
विज्ञापन
मंडी को बंद कराने पहुंचे पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा जनपद में जनता कर्फ्यू के बाद सोमवार को कृषि मंडी खुलते ही खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। सब्जियों के भाव में यकायक उछाल आ गया। फलों की दरों में भी मामूली अंतर देखने को मिला है। मंडी में भीड़ का यह दबाव दोपहर बाद तक बरकरार रहा।
देश के कई प्रदेश और पड़ोसी जनपद आगरा में लॉकडाउन हो जाने के बाद मथुरा के लोगों में भी बेचैनी पैदा हो गई है। सोमवार को प्रातकाल हाईवे स्थित कृषि मंडी में खरीदारों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने आम तौर से ज्यादा सब्जी की खरीदारी की। इससे फुटकर में सब्जियों के दाम बढ़ गए।
आढ़तिया पप्पू ने बताया कि लोगों में सब्जियों की ज्यादा खरीदारी की उत्सुकता नजर आई। लगा कि लोग संकट का दौर मानते हुए घर में ज्यादा सब्जियां रखने की कोशिश में हैं। इससे भाव भी बढ़ गए हैं।

सब्जी विक्रेता साजिद कुरैशी ने बताया कि आम दिनों से ज्यादा लोगों ने सोमवार को मंडी में सब्जी की खरीदारी की है। दोपहर बाद भी लोग सब्जियां खरीदने के लिए आम तौर से ज्यादा पहुंचे हैं।
फल विक्रेता मो. तौफीक ने बताया कि फलों की बिक्री में भी इजाफा हुआ है। कोरोना वायरस के मद्देनजर मंडी के बंद होने की संभावना के चलते लोगों ने बड़ी मात्रा में फल खरीदे हैं। हालांकि इसका असर फलों के भाव पर नहीं पड़ा है। आम दिनों की भांति ही सोमवार को संतरा का भाव 25 से 30 रुपये प्रतिकिलो, पपीता का भाव 20 से 25 रुपये प्रति किलो, मौसमी का भाव 25 रुपये, सेब 50 से 60 रुपये के भाव में बिका है।

सब्जी दो दिन पूर्व की दर वर्तमान दर
आलू 20 रुपये प्रतिकिलो 25-30 रुपये प्रति किलो
प्याज 25-28 रुपये प्रतिकिलो 30-32 रुपये प्रतिकिलो
हरीमिर्च 60-70 रुपये प्रतिकिलो 80-90 रुपये प्रतिकिलो
लौकी 15-20 रुपये प्रतिकिलो 25 रुपये प्रति किलो
टमाटर 22-25 रुपये प्रतिकिलो 40 रुपये प्रतिकिलो