फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   People created ruckus to stop the construction work in agra

आगरा: धार्मिक स्थल बनाने का आरोप, हंगामा शुरू होते ही पहुंच गई पुलिस

Wed, 16 Mar 2022 12:47 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 16 Mar 2022 12:47 PM IST
सार

टेढ़ी बगिया क्षेत्र में निर्माण कार्य चल रहा था। लोगों ने इस निर्माण कार्य की आड़ में धार्मिक स्थल बनाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एडीए की टीम को बुला लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
People created ruckus to stop the construction work in agra
लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टेढ़ी बगिया स्थित एक मोहल्ले में निर्माण कार्य पर हंगामा हो गया। कुछ लोगों ने मोहल्ले में धर्मस्थल के निर्माण कराने का आरोप लगाया। एक संगठन के पदाधिकारियों के पहुंचने पर नारेबाजी होने लगी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। बाद में एडीए की टीम आई। निर्माण कराने वाले नक्शा नहीं दिखा सके। इस पर निर्माण रुकवा दिया गया। 

विज्ञापन

यहां का है मामला 

टेढ़ी बगिया में जगदंबा इंटर कॉलेज के पास बस्ती में समुदाय विशेष के युवक एक भवन का निर्माण कार्य करा रहे थे। मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि मकान निर्माण की जगह धर्मस्थल का निर्माण कराया जा रहा था, जिसके बाद लोग जुटना शुरू हो गए। देखते ही देखते हंगामा होने लगा। इस दौरान एक संगठन के पदाधिकारी पवन समाधिया, धर्मेश चौहान भी कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंच गए। इससे तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना पुलिस वहां पहुंच गई। पुलिस ने एडीए ( आगरा विकास प्राधिकरण) के कर्मचारियों को बुला लिया। एडीए की टीम ने जांच की। इस दौरान निर्माण कराने वालों से नक्शा मांगा गया, लेकिन वे लोग नक्शा नहीं दिखा सके, जिसके बाद यहां काम बंद करा दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि मकान बन रहा है। लोगों का आरोप था कि धर्मस्थल बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। लोगों को समझाकर शांत करा दिया गया है। इस मामले में दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed