फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people create ruckus at the post mortem house after young man death in agra

आगरा: युवक की मौत पर पोस्टमार्टम हाउस पर हंगामा, गाड़ियों में मिली पेट्रोल से भरी बोतल और बेसबॉल बैट, चार युवक पकड़े

Sun, 24 Apr 2022 10:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 24 Apr 2022 10:55 PM IST
सार

पुलिस ने लोगों को भड़काने के आरोप में चार युवकों को पकड़ा है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है। 

विज्ञापन
people create ruckus at the post mortem house after young man death in agra
युवक को पकड़कर ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहपुर सीकरी के गांव दूरा में शनिवार को युवक सुनील का शव फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। हंगामा होने लगा। इसकी जानकारी पर एसपी देहात सत्यजीत गुप्ता और सीओ अछनेरा महेश कुमार सहित पुलिस फोर्स पहुंच गई। हंगामा करने व लोगों को भड़काने वाले चार युवकों को हिरासत में ले लिया गया। कुछ गाड़ियों से पेट्रोल से भरी बोतल और बेसबॉल बैट बरामद हुए। इस पर थाना एमएम गेट में मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है। 

विज्ञापन


गांव दूरा निवासी बोलेरो चालक सुनील का शव शनिवार को तेहरामोरी के पास गोठरा  मार्ग स्थित राजकीय उद्यान में लटका मिला था। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया था। बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने हंगामा किया था। पुलिस ने किसी तरह शव को कब्जे में लिया था। मामले में बने सिंह और उनके बेटों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

विज्ञापन

चिकित्सकों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम 

रविवार को शव का पोस्टमार्टम होना था। परिजनों की मांग पर डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया गया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसी दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में लोग आ गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। जानकारी पर पुलिस फोर्स पहुंचा। इसके बाद ही लोग शांत हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन संगठन के लोग आए थे

सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम हाउस पर बसपा, भीम आर्मी और भीमसेना के कार्यकर्ता आए थे। कुछ युवकों ने माहौल खराब करने का प्रयास किया। वह लोगों को भड़काने का प्रयास करने लगे। इस पर चार युवकों को पकड़ लिया। इनमें देवेश बोध और रवि शामिल थे। वह भीमसेना से जुड़े बताए गए हैं। एक गाड़ी से पेट्रोल की बोतल और बेसबॉल बैट भी बरामद हुआ। इस पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार

सीओ अछनेरा ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया गया है। इसकी वीडियोग्राफी भी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज है। विवेचना कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed